• National
  • ‘मानवता लड़ाई का शिकार नहीं बन सकती’, इजरायल की धरती से गाजा पीस प्लान पर बोले पीएम मोदी

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल की धरती से गाजा पीस प्लान के समर्थन में पूरी दुनिया को बड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में आतंक के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने गाजा पीस प्लान का समर्थन करते हुए, इस बात पर जोर दिया कि ‘इंसानियत को कभी भी लड़ाई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल की धरती से गाजा पीस प्लान के समर्थन में पूरी दुनिया को बड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में आतंक के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने गाजा पीस प्लान का समर्थन करते हुए, इस बात पर जोर दिया कि ‘इंसानियत को कभी भी लड़ाई का शिकार नहीं बनना चाहिए’।

    पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, ‘वेस्ट एशिया में शांति और स्थिरता सीधे भारत के सिक्योरिटी हितों से जुड़ी है। शुरू से ही हमने बातचीत और मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है। यह ग्लोबल साउथ और पूरी इंसानियत की पुकार है।’

    दोनों देशों के बीच अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें भारत और इजरायल के रिश्तों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ (विशेष रणनीतिक साझेदारी) के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उनकी बैठक बेहद फलदायी रही और दोनों देशों के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

    • उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को नई दिशा देने का फैसला किया है। साथ ही ‘क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप’ स्थापित करने पर भी सहमति बनी है, जिससे भविष्य की तकनीकों में सहयोग बढ़ेगा।
    • पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र को भी दोनों देशों के सहयोग का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के बीच चल रहे कृषि सहयोग के तहत उत्कृष्टता केंद्रों (सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस) की संख्या बढ़ाकर 100 करने का निर्णय लिया गया है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
    • पीएम मोदी ने इजरायली वेब सीरीज ‘फौदा’ के कलाकारों से भी मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी साझा की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इस मुलाकात के लिए सिर्फ एक सेल्फी की जरूरत थी, कोई अंडरकवर काम नहीं।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।