विनय आनंद ने बताया कि वो गोविंदा के संपर्क में हैं और हाल ही में उनसे मिले थे। वो कभी-कभी मामी सुनीता आहूजा को भी फोन करते हैं। वो कहते हैं, ‘पर अभी थोड़ा डरता हूं। अगर मामा की वाट लगा रखी है तो मैं तो कहीं गिनती में भी नहीं आऊंगा। कौन रिस्क लेगा?’
गोविंदा ने कहा- ये मुश्किल दौर है
विनय आनंद ने आगे कहा, ‘भगवान ना करे। अगर किसी रिश्ते का टूटना तय है तो इसे कौन रोक सकता है? अभी तक खिंच रहा है तो शायद ईश्वर चाहते हैं कि ऐसा ना हो और मैं भी यही चाहता हूं। मैंने इस बारे में मामा से बात की और उन्होंने कहा, ‘बेटा, ये एक कठिन दौर है।’ मैं प्रार्थना करता हूं कि ये गुजर जाए, क्योंकि अपने जीवनसाथी से अलग होने का दर्द बहुत गहरा हो सकता है।’
मामी गलत नहीं हैं!
सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर एक यंग लड़की के साथ अफेयर की तरफ इशारा किया था। इसको लेकर विनय ने कहा, ‘मैंने मामा से पूछा था कि ऐसा कुछ है क्या? तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मैं ये नहीं कह सकता कि मेरी मामी गलत हैं। उन्हें कुछ तो महसूस हुआ होगा। अब सिर्फ गोविंदा जी ही उन्हें मना सकते हैं। मैं आशा करता हूं कि उनके बीच सब ठीक हो जाए।’
टैक्सी में बैठने का वीडियो
गोविंदा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो मर्सिडीज या BMW जैसी महंगी कारों की बजाए एक टैक्सी में बैठते दिख रहे हैं। उनकी हालत देख लोगों ने कहा कि उनका पतन हो गया है।
शादी को हुए 39 साल
गोविंदा और सुनीता की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। पर उन्होंने अपनी शादी को करीब एक साल तक छिपाया था। इनके दो बच्चे हैं बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। बीते दिनों रिपोर्ट आई थी कि यशवर्धन भी एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। वो साजिद खान की हॉरर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे, जिसमें ‘लापता लेडीज’ की नितांशी गोयल होंगी।













