रुपाली और अश्विन ने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए मालदीव गए और वहां से रोमांटिक फोटोज शेयर कीं। रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘तेरहहै पर मेरा है। रुद्रांश के बापू को 13वीं सालगिरह मुबारक। हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ बूढ़ा होना चाहती हूं।’
रूपाली गांगुली ने पति संग मनाई 13वीं सालगिरह
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर छुट्टियों की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके फैंस को अपने खुशहाल पलों की झलक दिखाई। रूपाली ने फरवरी 2013 में बिजनेसमैन अश्विन से शादी की और उसी साल अगस्त में उनके बेटे रुद्रांश का जन्म हुआ। अश्विन अपना काम और रूपाली के व्यस्त करियर के साथ-साथ बेटे को भी पिछले 13 वर्षों से बखूबी संभाल रहे हैं।
‘अनुपमा’ से फेमस हुईं रूपाली गांगुली
फिलहाल, रूपाली ‘अनुपमा‘ में नजर आ रही हैं। यह देश के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले सीरियल्स में से एक है। इससे पहले गौरव खन्ना, मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे शो छोड़ चुके हैं। इस सीरियल में रूपाली लीड रोल कर रही हैं। रूपाली अक्टूबर 2024 से इस शो में हैं, जबकि अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया दूसरी पीढ़ी का किरदार निभा रहे हैं।
7 साल की उम्र से कर रहीं काम
उन्होंने 7 साल की उम्र में 1985 में अपने पिता अनिल गांगुली की फिल्म ‘साहब’ से एक्टिंग की शुरुआत की। रूपाली ने अपने पिता की बंगाली फिल्म ‘बलिदान’ में भी काम किया, जिसमें तापस पॉल थे। फिल्म की सफलता के बावजूद, बंगाली सिनेमा में उन्हें कोई और बड़ी उपलब्धि नहीं मिली।
रूपाली गांगुली के शोज
बाद में, एक्ट्रेस ने मेडिकल ड्रामा सीरीज ‘संजीवनी: ए मेडिकल बून’ से वापसी की, जिसमें उन्होंने डॉ. सिमरन चोपड़ा का किरदार निभाया। उन्होंने ‘बिग बॉस 1’ में भी भाग लिया। रूपाली ने ‘परवरिश: कुछ खट्टी कुछ मीठी’ और ‘एक पैकेट उम्मीद’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। आज रूपाली भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सीरियल ‘अनुपमा’ में अनुपमा जोशी और सिटकॉम ‘सारभाई वर्सेस सारभाई’ में मोनिशा सिंह सारभाई के किरदार ने उन्हें सबसे अधिक पहचान दिलाई है।














