मिथुन चक्रवर्ती की पहली बीवी हेलेना भी एक्ट्रेस थीं। हेलेना ने 1983 में ‘दो गुलाब’, ‘आओ प्यार करें’ और ‘भाई आखिर भाई होता है’ जैसी फिल्में कीं। बताया जाता है कि फिल्मों में आने से पहले वो करबी 9 सालों तक गुजराती नाटकों से जुड़ी रहीं। हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में ब्रिटिश रानी की भी भूमिका निभाई थी।
जावेद खान ने मिथुन और हेलेना को मिलाया था
हालांकि, कहते हैं कि उन दिनों कॉलेज में हेलेना के साथ जावेद खान के नाम की चर्चा थी और उन्होंने ही पहली बार मिथुन से उन्हें मिलाया था। इसके बाद ही मिथुन और हेलेना एक-दूसरे के करीब आ गए और दोनों ने जल्द ही शादी भी रचा ली। हालांकि, तब तक हेलेना को उनकी लाइफ में आनेवाले तूफान का बिल्कुल भी एहसास नहीं था।
मिथुन के साथ उनके दो कजिन भी रहा करते थे
आखिरकार इनका रिश्ता केवल 4 महीने ही टिका और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। अब सवाल ये है कि आखिर उनके बीच ऐसा क्या हुआ कि मिथुन और हेलेना ने तलाक का फैसला ले लिया। दरअसल चर्चा है कि मिथुन जिस घर में रहते थे वहां मिथुन के साथ उनके दो कजिन भी रहा करते थे।
मिथुन के कजिन्स बेरोजगार थे, वो उनके पैसों पर ऐश करते
रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि मिथुन के दोनों कजिन्स ने दो कुत्ते भी पाले हुए थे। परेशानी की बात ये थी कि मिथुन के कजिन्स बेरोजगार थे , वो कोई भी काम नहीं करते थे। बताया जाता है कि ये भाई केवल मिथुन के पैसे पर ऐश कर रहे थे और नई दुल्हन बनीं हेलेना को घर में नजर आ रही यही बातें काफी अखरने लगी थी।
दोनों के प्यार भरे रिश्ते में कड़वाहट घुलने लगी
आखिर तंग आकर उन्होंने एक दिन उन्होंने मिथुन से कहा कि वो अपने कजिन्स को यहां से जाने के लिए कहें। लेकिन मिथुन ने उल्टा हेलेना से कह दिया कि उनके कजिन्स कहीं नहीं जाएंगे, लेकिन अह उन्हें (हेलेना) दिक्कत है तो वो यहां से जा सकती हैं। हेलेना ने सोचा भी नहीं था कि उन्हें अपने पति से ऐसा कुछ सुनने को मिलेगा। बताते हैं कि वहीं से दोनों के प्यार भरे रिश्ते में कड़वाहट घुलने लगी थी।
हेलेना को मिथुन हमेशा ताना मारा करते थे
कहा ये भी जाता है कि मिथुन के लिए जावेद से अलग हो चुकीं हेलेना को मिथुन हमेशा ताना मारा करते थे। खबर है कि मिथुन उनपर ये आरोप भी लगाया करते थे कि हेलेना अब भी जावेद से मिलती थीं। हेलेना ने बाद में अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एक ऐसे घर से थीं जहां उन्हें सब कुछ मिला था लेकिन मिथुन से शादी करके उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने मिथुन पर आरोप लगाते हुए कहा था, ‘वो ऐसे इंसान हैं जो खुद से प्यार करते हैं। वो औरतों का सम्मान नहीं करते।’ बता दें कि हेलेना से रिश्ता खत्म होने के बाद मिथुन ने योगिता बाली से शादी कर ली थी।
मिथुन और योगिता बाली के अफेयर की खबरें
वहीं हेलेना ने ये भी कहा था कि उन्होंने मिथुन और योगिता बाली के अफेयर की खबरें अखबारों में पढ़ी और इसके बाद उन्होंने एक्टर को छोड़ने का फैसला ले लिया था। मिथुन से तलाक के बाद हेलेना ने भी एक्टिंग में करियर बनाने की कोशिश तो की लेकिन उन्हें सफलता मिल नहीं पाई। कुछ फिल्मों में उन्हें साइड रोल करने का मौका मिला और इसी के साथ पूरा करियर ठप्प पर गया। हालांकि, बताया जाता है कि फिल्मों के बाद वो डेल्टा एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम करने लगी थीं।
03 नवंबर 2024 को दुनिया से विदा
हालांकि उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई। कुछ फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने के बाद हेलेना का फिल्मी करियर पूरी तरह खत्म हो गया। दो साल पहले साल बीमार चल रहीं हेलेना की 03 नवंबर 2024 को मृत्यु हो गई। बता दें कि हेलेना कई साल से न्यूयॉर्क में रह रही थीं।













