• Sports
  • ‘मिस्ट्री स्पिनर’ की हर चाल कैसे फेल की? डेविड मिलर ने दुनिया के सामने वरुण चक्रवर्ती को यूं कर दिया एक्सपोज!

    एजेसियां, अहमदाबादः भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बेअसर साबित करने वाली साउथ अफ्रीका टीम की रणनीति के बारे में आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि इसके लिए बस शांत दिमाग, सीमित मूवमेंट और मजबूत इरादे की जरूरत थी। फॉर्म में चल रहे चक्रवर्ती भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ माने जा रहे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एजेसियां, अहमदाबादः भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बेअसर साबित करने वाली साउथ अफ्रीका टीम की रणनीति के बारे में आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि इसके लिए बस शांत दिमाग, सीमित मूवमेंट और मजबूत इरादे की जरूरत थी। फॉर्म में चल रहे चक्रवर्ती भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ माने जा रहे थे। लेकिन उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिए। मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की।

    डेविड मिलर ने अपने बयान में क्या कहा?

    मिलर ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि यह पक्का करने के बारे में है कि अगर वह खराब गेंद डालते हैं तो हम उसे दूर खेल सकें। गेंद ज्यादा स्पिन भी नहीं हो रही थी तो यह सही रणनीति थी। एक बार फिर हमें लगा कि वरुण पर दबाव बनाना जरूरी है क्योंकि वह हर टीम के लिए खतरा साबित होते हैं।’

    अपनी पारी के बारे में मिलर ने कहा कि उन्होंने ‘बेसिक्स’ पर अमल किया। वहीं, इस जीत के बारे में उन्होंने कहा, ‘भारत को हराया जा सकता है। भारतीय टीम बेहतरीन है लेकिन हम इस तरह के टूर्नामेंट में सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सरल चीजों पर ध्यान दें और लक्ष्य से भटकें नहीं।’

    डेविड मिलर ने खेली थी तूफानी पारी

    भारत के खिलाफ डेविड मिलर का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 180 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 35 बॉल में 63 रन जड़े। मिलर के बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। इसके अलावा बात करें मैच की तो साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

    साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम पूरी तरह से फेल हो गई। भारत 111 रन पर ही ऑल आउट हो गया और 76 रन से मुकाबला हार गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।