विचार होते हैं और भी गहरे और साफ
टेलर सेल्सफोर्स के पूर्व को-CEO और AI स्टार्टअप सिएरा के को-फाउंडर भी हैं। उनका कहना है कि AI के बिना लिखने से बोर्ड मेंबर को अपने विचारों को और भी क्लियर कर पाते हैं। उनको यह भी लगता है कि बोर्ड मेंबर्स को समय से पहले मीटिंग के बारे में जरूरी पॉइंट्स को पढ़ लेना चाहिए ताकि मीटिंग में पहली बार डेटा रिव्यू करने के बजाय लोगों का ध्यान स्ट्रेटेजिक मुद्दों पर रहे।
इनसे मिलते हैं टेलर के विचार
टेलर की यह सोच Amazon के जेफ बेजोस की मेमो वाली मीटिंग्स जैसी ही है। लेकिन फर्क इतना है कि बेजोस टेलर से अलग छह पेज के बड़े मेमो पसंद करते थे, वहीं टेलर छोटा लिखना पसंद करते हैं। उनका कहना है कि छोटे डॉक्यूमेंट्स सोच-समझकर लिखे जाते हैं। अगर मेरे पास ज्यादा समय होता, तो मैं एक छोटा लेटर लिखता।
एआई इस्तेमाल पर भी की बात
टेलर बोर्ड की तैयारी के लिए AI के इस्तेमाल को बढ़ावा नहीं देते, लेकिन उन्होंने हाई-स्टेक वाले मामलों में एआई की जरूरत और उसकी काबिलियत को माना है। उन्होंने लगता है कि रेगुलेटर्स को कुछ प्रोसेस देखने के लिए AI एजेंट्स की जरूरत पड़ सकती है। पिछले महीने AI बबल पर अपने विचार रखते हुए OpenAI के चेयरमैन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस “शायद” एक बबल है और आने वाले सालों में मार्केट में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।














