• Sports
  • मुस्तफिजुर रहमान विवाद से लेकर पूछा सवाल तो मोहम्मद नबी को आया गुस्सा, कहा- मेरे से क्या लेना देना

    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने साथ जोड़ा था। उनको केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। कोलकाता की दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिडिंग वॉर हुई थी। लेकिन, अंत में कोलकाता ने बाजी मार ली थी। हालांकि,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने साथ जोड़ा था। उनको केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। कोलकाता की दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिडिंग वॉर हुई थी। लेकिन, अंत में कोलकाता ने बाजी मार ली थी। हालांकि, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के चलते फैंस ने कोलकाता और उनके मालिक शाहरुख खान को निशाना बनाना शुरू कर दिया था।

    इसके बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करने के लिए कहा। बीसीसीआई के आदेश का कोलकाता नाइटराइडर्स ने पालन किया और बांग्लादेशी प्लेयर को रिलीज कर दिया। इसके बाद काफी बवाल मचा हुआ है। बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने के लिए मना कर दिया है। इस वक्त काफी ज्यादा विवाद हो रहा है।

    बांग्लादेश चाहता है कि आईसीसी उनके मैच भारत से बाहर करवाए। लेकिन, आईसीसी ने इसके लिए मना कर दिया और उन्होंने बांग्लादेश के मुकाबले कोलकाता और मुंबई की बजाय चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में कराने की बात की। हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच अब अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी सुर्खियों में हैं।

    मोहम्मद नबी को आया गुस्सा

    बता दें कि अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी इस वक्त बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे हैंं। वह नोआखली एक्सप्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नोआखली एक्सप्रेस और ढाका कैपिटल्स के मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर ने मोहम्मद नबी से मुस्तफिजुर रहमान विवाद के चलते सवाल किया। नबी इस सवाल से नाराज हो गए और भड़क गए।

    मोहम्मद नबी ने कहा, ‘इसका मेरे से क्या लेना देना भाई। मेरा मुस्तफिजुर से क्या काम है? पॉलिटिक्स में क्या काम है मेरा?’ बता दें कि मोहम्मद नबी आईपीएल में 24 मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार आईपीएल में 2024 में खेला था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।