• National
  • मेरे गद्दार दोस्त; संसद के गेट पर राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच ‘भिडंत’, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: संसद के बाहर बुधवार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस देखने को मिली। राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ कहा जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को ‘देश का दुश्मन’ कहा। इन दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तब देखने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: संसद के बाहर बुधवार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस देखने को मिली। राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ कहा जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को ‘देश का दुश्मन’ कहा। इन दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तब देखने को मिली जब संसद के गेट पर कांग्रेस सांसद प्रदर्शन कर रहे थे।

    न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार रवनीत सिंह बिट्टू जैसे ही मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों की ओर से गुजरे वहां मौजूद राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री की ओर से इशारा करते हुए टिप्पणी कर दी। राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा कि नमस्कार भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आओगे। वहीं देश के दुश्मन… कहते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और दोनों नेताओं के बीच कहा-सुनी हुई।

    विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के कारण बुधवार को लोकसभा में बैठक शुरू होने के पांच मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इसी दौरान विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे। वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देते हुए बोलने की अनुमति नहीं देने और इस मुद्दे पर सदन की अवमानना के मामले में आठ विपक्षी सदस्यों को निलंबित किए जाने का मुद्दा उठा रहे थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।