हालांकि, फैंस काफी समय से ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे, और अब इसे लेकर जो अपडेट आया है, वह फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है। ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फराह खान ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रही थीं। सोर्सेस के मुताबिक, इस फिल्म को लेकर शाहरुख और फराह के बीच बात चल रही है और बहुत तगड़े चांसेंस हैं कि दोनों एक बार फिर इस फिल्म के जरिए 12 साल बाद साथ आएंगे।
‘मैं हूं ना 2’ में शाहरुख का डबल रोल और कास्ट
सोर्स के मुताबिक, फराह खान ने ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल के लिए आइडिया भी तैयार कर लिया है और लगभग फाइनल है। इस फिल्म में शाहरुख के लिए फराह ने डबल रोल प्लान किया है और सोर्स का कहना है कि शाहरुख को यह पसंद आया है। हालांकि, दोनों ही किरदार एक-दूसरे के ऑपोजिट होंगे। सोर्स ने बताया कि ‘मैं हूं ना’ का सीक्वल देशभक्ति पर ही आधारित होगा और फिल्म में ओरिजनल कास्ट भी वापस आएगी। ‘मैं हूं ना’ में शाहरुख के अलावा जायद खान, अमृता राव, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी और नसीरुद्दीन शाह थे। तो उम्मीद है कि ये सभी सीक्वल में वापसी करेंगे।
देखिए फिल्म ‘मैं हूं ना’ का ट्रेलर:
‘मैं हूं ना 2’ की कहानी होगी इस पर आधारित
फिल्म की थीम भारत के लिए एक नए खतरे पर आधारित है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी का कोर आइडिया खुद शाहरुख ने ही दिया है। अब इस आइडिया को आकाश कौशिक स्क्रीनप्ले का रूप दे रहे हैं। फराह और शाहरुख की जोड़ी की बात करें, तो साथ में उन्होंने जो भी फिल्में की हैं, वो हिट रही हैं। चाहे वह, ‘मैं हूं ना’ हो, ‘ओम शांति ओम’ या फिर ‘हैप्पी न्यू ईयर’।
फराह और शाहरुख की फिल्मों ने कई रिकॉर्ड बनाए। जैसे कि:
- फराह ने बतौर डायरेक्टर 2004 में शुरुआत की थी और पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ थी। यह ब्लॉकबस्टर रही।
- ‘मैं हूं ना’ उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म रही। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में तब ‘मैं हूं ना’ को 12 नॉमिनेशन मिले थे।
- इसके बाद फराह ने शाहरुख के साथ ‘ओम शांति ओम’ बनाई और यह भी सुपरहिट रही। यह साल 2007 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
- तब फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में ओम शांति ओम’ को 13 नॉमिनेशन्स मिले थे और दो अवॉर्ड्स भी जीते थे।
- साल 2014 में आई ‘हैप्पी न्यू ईयर’। इस फिल्म की स्क्रिप्ट ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ की लाइब्रेरी का हिस्सा है।














