सॉफ्ट फोन कवर के फायदे और नुकसान
सॉफ्ट केस बहुत हल्के होते हैं। इनसे फोन का वजन ज्यादा नहीं बढ़ता और जेब में रखने में आसानी रहती है। ये मोबाइल को हल्की खरोंच से भी बचा लेते हैं। सॉफ्ट केस सस्ते मिलते हैं और रंग-डिजाइन के कई ऑप्शन होते हैं। इन्हें लगाना-उतारना आसान है और ये वायरलेस चार्जिंग में कोई दिक्कत नहीं करते। हाथ में पकड़ने पर अच्छा महसूस होता है, क्योंकि ये मुलायम होते हैं। अगर आपको स्टाइल और सुविधा ज्यादा पसंद है, तो सॉफ्ट केस अच्छा चुनाव है। लेकिन सॉफ्ट केस की सबसे बड़ी कमी यह है कि ये जल्दी खराब हो जाते हैं। अगर फोन गिर जाए तो केस फट सकता है या खिंच सकता है। बैग या जेब में चाबी जैसे सामान से आसानी से खरोंच लग जाती है। ज्यादा ऊंचाई से गिरने पर ये हार्ड केस जितनी मजबूत सुरक्षा नहीं देते।
हार्ड फोन कवर के फायदे और नुकसान
हार्ड केस मजबूत मटेरियल से बनते हैं, इसलिए गिरने पर फोन को अच्छी सुरक्षा मिलती है। पानी या धूप से भी कुछ हद तक बचाव करते हैं। हार्ड केस फोन को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं। अगर सुरक्षा सबसे जरूरी है, तो हार्ड केस बेहतर विकल्प है। हालांकि, हार्ड केस फोन को भारी बना देते हैं। ये अचानकर से फोन गिरने पर झटका सहने में सॉफ्ट कवर जितने अच्छे नहीं होते, इसलिए कभी-कभी झटका सीधे फोन तक पहुंच जाता है।
कौन सा खरीदें?
मोबाइल बीट की रिपोर्ट (Ref.) कहती है कि अगर आपका फोन ज्यादा गिरता है और मजबूत सुरक्षा चाहिए, तो हार्ड केस लें। अगर हल्का स्टाइलिश केस पसंद है, तो सॉफ्ट कवर चुनें। कई लोग दोनों का मिक्स वाले हाइब्रिड केस इस्तेमाल करते हैं, जो दोनों फायदे देते हैं।













