• International
  • यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान, BNP और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव

    ढाका: बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों से पहले हिंसा तेज हो गई है। वोटिंग से तीन दिन पहले रविवार की शाम को बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के बीच रात भर चली झड़पों में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हिंसा की शुरुआत तब हुई, जब पटुआखाली जिले में BNP


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों से पहले हिंसा तेज हो गई है। वोटिंग से तीन दिन पहले रविवार की शाम को बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के बीच रात भर चली झड़पों में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हिंसा की शुरुआत तब हुई, जब पटुआखाली जिले में BNP कार्यकर्ताओं ने जमात-ए-इस्लामी पर देर रात के एक कार्यक्रम में मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया। खबर मिलते ही बीएनपी कार्यकर्ता विरोध के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान जमात ने भी अपने समर्थकों को बुला लिया और दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया।

    बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों गुटों में जबरदस्त टकराव हुआ जो रात भर चलता रहा। इसमें 40 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, यह हिंसा का इकलौता मामला नहीं है। पिछले कुछ सप्ताह की घटनाओं पर नजर डालने से पता चलता है कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, तनाव लगातार बढ़ रहा है।

    बांग्लादेश में चुनाव इस बार क्यों खास?

    • 12 फरवरी को होने वाले चुनाव बांग्लादेश के पिछले चुनावों से काफी अलग होने जा रहे हैं।
    • अगस्त 2024 में छात्र विद्रोह के बाद यह पहला आम चुनाव है। उस विद्रोह ने शेख हसीना के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया था।
    • देश में 9 बार सरकार बना चुकी शेख हसीना की अवामी लीग पर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के प्रतिबंध लगा दिया है।
    • अवामी लीग के मैदान से बाहर होने के बाद चुनाव को बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच टक्कर के रूप में देखा जा रहा है।
    • बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव के लिए 12.7 करोड़ से अधिक वोटर हैं। इसे 2009 के बाद सबसे महत्वपूर्ण चुनाव बताया जा रहा है।

    बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार?

    बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी पर अधिकांश चुनावी विश्लेषक आगे बता रहे हैं। पार्टी देश की 300 में से 292 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त है।

    देश की सबसे बड़ी धार्मिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी इस बार 11 पार्टियों के गठबंधन के साथ मैदान में है। जमात के बारे में कहा जा रहा है कि यह अपना अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन कर सकती है। वहीं, विश्लेषक ने जमात की तरफ से चुनाव में गड़बड़ी किए जाने की भी आशंका जताई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।