• International
  • यूरोपीय संघ-भारत ट्रेड डील की दुनिया को जरूरत, फिनलैंड के PM ने की जमकर तारीफ, बोले- यही सही रास्ता

    हेलसिंकी: फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) की ट्रेड डील की तारीफ की है। ओर्पो ने दुनिया को जनवरी में हुई इस डील से सीखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ईयू-भारत ट्रेड डील से पूरी दुनिया के लिए मौके बनेंगे। हमें समझना चाहिए कि दुनिया को ऐसे समझौतों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    हेलसिंकी: फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) की ट्रेड डील की तारीफ की है। ओर्पो ने दुनिया को जनवरी में हुई इस डील से सीखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ईयू-भारत ट्रेड डील से पूरी दुनिया के लिए मौके बनेंगे। हमें समझना चाहिए कि दुनिया को ऐसे समझौतों की जरूरत है ना कि टैरिफ के रास्ते पर चलना चाहिए। ओर्पो ने बुधवार को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह बातें कही हैं।

    रॉयटर्स के साथ इंटरव्यू में ओर्पो ने कहा, ‘आज की दुनिया में ट्रेड एग्रीमेंट की वैल्यू बहुत ज्यादा है। हमें दुनियाभर में टैरिफ लगाने की नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा फ्री ट्रेड की जरूरत है। हम कह सकते हैं कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड डील महत्वपूर्ण है और इसी तरफ दुनिया को कदम बढ़ाने चाहिए।’

    भारत के दौरे पर आए हैं ओर्पो

    पेटेरी ओर्पो और नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद भारतीय प्रधानमंत्री ऑफिस ने कहा है कि दोनों नेताओं ने ईयू-इंडिया डील का स्वागत किया है। बयान में कहा गया है कि यह डील साझा तरक्की और खुशहाली के लिए एक कैटलिस्ट का काम करेगी। इस डील से भविष्य में अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद जताई गई है।

    यूरोप के देश फिनलैंड के पीएम एआई समिट के लिए भारत दौरे पर हैं। ओर्पो ने कहा है कि फिनलैंड 2030 के दशक की शुरुआत तक भारत के साथ अपने ट्रेड को दोगुना करने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि फिनलैंड और भारत ग्लोबल पार्टनर्स के साथ मिलकर दुनिया में एक अहम रोल निभा सकते हैं।

    क्या है भारत-ईयू डील

    यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में व्यापार समझौते का ऐलान किया है। बड़े समझौतों की वजह से इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा गया है। इस डील का असर भारत और यूरोप की बड़ी आबादी पर होगा।

    भारत और यूरोपीय यूनियन के बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर 27 जनवरी को नई दिल्ली में दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए। करीब 20 साल की लंबी बातचीत और कई उतार-चढ़ाव के बाद यह समझौता हुआ है। इससे तकरीबन 200 करोड़ लोगों का एकीकृत बाजार बनेगा। यानी इससे बड़ी आबादी प्रभावित होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।