• International
  • यूरोफाइटर टाइफून खरीदेगा बांग्लादेश, इटली के साथ अडवांस स्टेज में बातचीत, भारत के लिए मायने जानें

    ढाका: बांग्लादेश की वायुसेना अपनी हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा करने जा रही है। वह जल्द ही इटली की कंपनी नियोनार्डो के साथ यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान खरीदने को लेकर सौदा कर सकती है। इसे लेकर बांग्लादेश और नियोनार्डो के बीच बातचीत अडवांस स्टेज में है। बांग्लादेश ने दिसंबर 2025 में यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश की वायुसेना अपनी हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा करने जा रही है। वह जल्द ही इटली की कंपनी नियोनार्डो के साथ यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान खरीदने को लेकर सौदा कर सकती है। इसे लेकर बांग्लादेश और नियोनार्डो के बीच बातचीत अडवांस स्टेज में है। बांग्लादेश ने दिसंबर 2025 में यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान खरीदने के लिए लियोनार्डो के साथ लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किया था। हालांकि, किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह सौदा इतनी जल्दी अपने मुकाम तक पहुंच सकता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस डील से भारत की चिंता बढ़ सकती है।

    बांग्लादेश-लियोनार्डो डील पर ताजा जानकारी क्या है?

    रिपोर्ट के मुताबिक, लियोनार्डो एयरक्राफ्ट के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट मार्केटिंग और सेल्स टॉमासो पानी ने कहा कि बांग्लादेश एयर फोर्स 10x यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान खरीदने के लिए इटली के लियोनार्डो S.P.A. के साथ एडवांस बातचीत कर रही है। हालांकि, बांग्लादेश की ओर से इस बातचीत को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। बांग्लादेश अपनी वायुसेना के लिए 10 से ज्यादा यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान खरीद सकता है। यह विमान तकनीक के मामले में काफी अडवांस है और लियोनार्डो लंबे समय से इस विमान की बिक्री को बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

    यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान को जानें

    यूरोफाइटर टाइफून एक मल्टीनेशनल ट्विन-इंजन, सुपरसोनिक, कैनार्ड डेल्टा विंग, मल्टीरोल फाइटर जेट है। यूरोफाइटर टाइफून को मूल रूप से एक एयर-सुपीरियरिटी फाइटर जेट के रूप में डिजाइन किया गया था। इस लड़ाकू विमान का डेवलपमेंट एयरबस, बीएई सिस्टम्स और लियोनार्डो के एक ज्वाइंट होल्डिंग कंपनी ने किया है। ये तीनों कंपनियां यूरोफाइटर जगदफ्लुगजेग जीएमबीएच के माध्यम से परियोजना के तहत यूरोफाइटर टाइफून का निर्माण करती हैं। यूरोफाइटर टाइफून परियोजना में यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, इटली और स्पेन शामिल हैं। ये सभी देश यूरोफाइटर टाइफून का संचालन भी करते हैं।

    यूरोफाइटर टाइफून से भारत की कैसे बढ़ेगी टेंशन?

    बांग्लादेश के यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान खरीदने से पूर्वोत्तर में भारत की परेशानी बढ़ सकती है। यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान अपने रडार से पूर्वोत्तर के राज्यों में भारतीय हवाई अड्डों से उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों की जासूसी कर सकता है। इतना ही नहीं, यह लड़ाकू विमान तकनीकी रूप से भारत के स्वदेशी एलसीए तेजस से श्रेष्ठ है। बांग्लादेश यूरोफाइटर टाइफून को खासतौर पर भारत से लगी सीमा पर तैनाती के लिए खरीद सकता है। ऐसी आशंका है कि बांग्लादेश यूरोफाइटर टाइफून को भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास स्थित लालमनिरहाट एयरबेस पर तैनात कर सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।