• Entertainment
  • रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर नहीं होगा होली पर रिलीज, मेकर्स जल्द ही करेंगे ऐलान- रिपोर्ट

    आदित्य धर की डायरेक्टेड और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ उर्फ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने तो सबके होश उड़ा दिए थे और अब सीक्वल के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं। इसका टीजर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आदित्य धर की डायरेक्टेड और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ उर्फ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने तो सबके होश उड़ा दिए थे और अब सीक्वल के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं। इसका टीजर तो कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सका क्योंकि वह फिल्म के एंड क्रेडिट नोट के दौरान ही देख लिया था। मगर ट्रेलर को लेकर उत्सुकता ज्यादा थी। बताया गया था कि इसे होली के मौके पर 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा लेकिन ये महज अफवाह है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

    दरअसल, बिजनेस एनालिस्ट और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया और उसमें ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर कल आएगा? नहीं, ये सच नहीं। मीडिया का एक वग्र इस तरह की खबर फैला रहा है कि 3 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। लेकिन सीधेतौर पर बताऊं तो मेकर्स ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है कि ट्रेलर कल आउट होगा।’

    ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को लेकर नहीं कोई अपडेट

    तरण आदर्श ने आगे बताया कि उन्होंने जियो स्टूडियोज से बात की, जिन्होंने कंफर्म किया कि जब भी ट्रेलर आएगा, उसके बारे में पहले घोषणा की जाएगी। इसलिए तब तक का सिर्फ इंतजार किया जाए। अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। मतलब फिल्म की रिलीज में महज दो हफ्ते बचे हैं और अभी मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है।

    ‘धुरंधर 2’ का दो फिल्मों संग क्लैश

    बता दें कि 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने वाली इस फिल्म का क्लैश यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा। दोनों ही फिल्में पैन इंडिया रिलीज होंगी। इतना ही नहीं, इसी दिन अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ भी दस्तक देगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कांटे का होगा। देखना दिलचस्प होगा कि किसकी जीत होती है और कौन मुंह की खाता है।

    ‘धुरंधर 2’ की कास्ट

    फिल्म की कास्ट की बात करें तो सीक्वल में अक्षय खन्ना का कैमियो टाइप रोल हो सकता है। जिसकी शूटिंग उन्होंने एक हफ्ते तक की थी। इसके अलावा, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी समेत अन्य इसका हिस्सा होंगे। इसके अलावा, खबर थी कि इस मूवी में विक्की कौशल और यामी गौतम का भी कैमियो देखने को मिलेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।