• Entertainment
  • रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ मुश्किल में फंसी? उधर टीजर Out, इधर लोकेशन मैनेजर के खिलाफ दर्ज हुई FIR​

    रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट जल्द दस्तक देगा। 3 फरवरी 2026, मंगलवार को मेकर्स ने सीक्वल का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसके बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ मामला


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट जल्द दस्तक देगा। 3 फरवरी 2026, मंगलवार को मेकर्स ने सीक्वल का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसके बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। ये केस बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने के मामले को लेकर है।

    जानकारी के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट एरिया में जरूरी परमिशन के बिना ड्रोन उड़ाया गया। इस मामले में 1 फरवरी 2026 को MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनपर आरोप है कि अधिकारियों के आदेशों को अनदेखा करते हुए ऐसा जानबूझकर किया गया है।

    संजय दत्त और टीम कर रही थी शूटिंग

    रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 1 फरवरी को संजय दत्त सहित पूरी टीम लोकेशन पर शूटिंग कर रही थी। ये शूटिंग शेड्यूल का तीसरा दिन था। इससे पहले 31 जनवरी को इस ऐतिहासिक किलो को शूटिंग के लिए सजाया गया था। इसे पाकिस्तानी की पुरानी और भीड़भाड़ वाली जगह जैसा माहौल दिया गया था। यहां ड्रोन का इस्तेमाल हुआ, लेकिन नियमों का पालन किए बिना। संबंधित अधिकारियों से इजाजत भी नहीं ली गई।

    ‘धुरंधर 2’ का टीजर

    मेकर्स ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज कर दिया है। ये हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। कहानी और डायरेक्शन आदित्य धर का है। प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर हैं। कास्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हैं।

    ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    पहला हफ्ता 207.25 करोड़ रुपये
    दूसरा हफ्ता 253.25 करोड़ रुपये
    तीसरा हफ्ता 172 करोड़ रुपये
    चौथा हफ्ता 106.5 करोड़ रुपये
    पांचवा हफ्ता 51.25 करोड़ रुपये
    छठा हफ्ता 26.35 करोड़ रुपये
    सांतवा हफ्ता 13.9 करोड़ रुपये
    आठवां हफ्ता 5.35 करोड़ रुपये
    कुल कलेक्शन 836.95 करोड़ रुपये

    ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट छापे हैं। इसने भारत में 836.95 का नेट कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 1303 करोड़ रुपये कमाए हैं। ओवरसीज कमाई 299 करोड़ रुपये है। भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1004 करोड़ रुपये हुआ है।

    रणवीर ने ‘डॉन 3’ से किया किनारा?

    साल 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले रणवीर सिंह ने लंबी पारी खेली है। उन्होंने ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘सिंबा’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सहित कई फिल्मों में दमदार काम किया है। पिछले साल वो सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नजर आए थे। इस साल वो ‘धुरंधर 2’ में दिखेंगे। इसके अलावा रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।