राजपाल यादव के मैनेजर ने ‘Screen’ से बातचीच में कॉमेडियन और एक्टर पर 6 करोड़ रुपये के कर्ड के निपटारे और जमानत की सुनवाई पर बातें कीं। राजपाल यादव अपनी कुछ गलतियों की वजह से पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में जिस बुरे दौर से गुजर रहे हैं, अब उनकी मदद के लिए इंडस्ट्री ने हाथ बढ़ा दिया है। एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने इस खास बातचीत में बताया कि उन्हें मदद करने वालों में अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन और कई अन्य सितारे शामिल हैं।
गोल्डी बोले- बहुत से लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया
गोल्डी ने सलमान और अजय देनगन से मिले सपोर्ट पर बातें करते हुए कहा, ‘बहुत से लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने उन्हें सपोर्ट दिया है। मेरी अभी डेविड धवन से बात हुई थी, उन्होंने भी सम्पर्क किया है। रतन नैन, वरुण धवन… इस बार कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने दिल से सराहना की है।’
राजपाल यादव के मैनेजर बोले- कल तक हो सकते हैं रिहा
उन्होंने कहा, ‘अच्छी बात ये है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया है और इसकी सराहना की जानी चाहिए।’ उन्होंने बताया कि घर में सभी चाह रहे हैं कि राजपाल तब तक रिहा हो जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो कल तक रिहा हो जाएंगे।
राजपाल यादव के घर में होनेवाला है फंक्शन
गोल्डी ने इस बातचीत में बताया कि राजपाल यादव कल जमानत पर रिहा हो सकते हैं। गोल्डी ने राजपाल की जल्द रिहाई की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, ‘परिवार को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत हैं, और यह मजबूती परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। घर में कई समारोह भी होने वाले हैं, फरवरी के अंत में पारिवारिक कार्यक्रम होना है।’
राजपाल यादव ने कहा था- यहां कोई दोस्त है नहीं जो मदद कर सके
राजपाल यादव ने अपने करियर में तमाम फिल्में की हैं। उन्होंने ‘सी कंपनी’, ‘भूल-भूलैया’, ‘अपना-सपना मनी-मनी’, ‘चुप-चुप के’ जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने सिर्फ कॉमेडी से नहीं, बल्कि गंभीर किरदारों से भी फैंस का दिल जीता है। राजपाल यादव फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं, और जेल में सरेंडर करने से पहले दुख जताते हुए कहा था कि ‘क्या करें, पैसों की तंगी है, पैसा नहीं है, और कोई रास्ता भी नहीं समझ में आ रहा है। यहां कोई दोस्त है नहीं जो मदद कर सके।’













