• Entertainment
  • राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा, बाहर आकर मीडिया से बोले- जवाब के लिए हर जगह, हर चौराहे पर उपलब्ध हूं

    एक्टर राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं। सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एक्टर को 17 फरवरी की शाम 5 बजे तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। वह 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद थे। राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एक्टर राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं। सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एक्टर को 17 फरवरी की शाम 5 बजे तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। वह 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद थे। राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बात की और कहा कि उनके साथ पूरे देश का सपोर्ट रहा और अगर उन पर कोई आरोप है, तो उसका जवाब देने के लिए वह हर जगह और चौराहे पर उपलब्ध रहेंगे। साथ ही कहा कि बाकी कानूनी बातें सिर्फ उनके वकील भास्कर उपाध्याय ही बता पाएंगे।

    राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के 4 फरवरी को आदेश के बाद 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर 12 फरवरी को सुनवाई हुई थी, पर कोर्ट ने जमानत नहीं दी और सुनवाई 16 फरवरी तक के लिए टाल दी थी। सोमवार 16 फरवरी को राजपाल यादव द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये विपक्षी पार्टी को दिए जाने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत दी गई। हालांकि, यह सिर्फ 18 मार्च तक मिली है। 18 तारीख को राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट में मौजूद रहना होगा।

    जेल से बाहर आने पर यह बोले राजपाल यादव

    तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से कहा, ‘जो भी लीगल जानकारी लेनी हो, तो आप हमारे वकील साहब भास्कर उपाध्याय से पूछ सकते हैं। बाकी मैं जनरल बात ये कहना चाहूंगा कि मुझे 30 साल हो जाएंगे बॉलीवुड में। पूरे देश का, दुनिया का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा तभी तो मैं 200-250 फिल्में कर पाया। ये किस्सा 2012-13 में शुरू हुआ था, 2026 में मैं 200-250 फिल्में किए हुए हूं। भारतीय सिनेमा का बच्चा-बूढ़ा और नौजवान मेरे कलेजे का टुकड़ा है। वो मेरे साथ था और साथ है। पिछले 10 साल में माननीय हाई कोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिए मैं वहां-वहां हाजिर रहा। आगे भी जहां-जहां आदेश होगा, मैं बिल्कुल हाजिर रहूंगा।’

    ‘अगर मुझ पर आरोप हैं तो हर जगह जवाब को उपलब्ध हूं’

    राजपाल यादव ने आगे कहा, ‘बाकी जो कानूनी दांव होते हैं, वो मैं आपको नहीं बता पाऊंगा। मेरे साथ सबका समर्थन था। जो लोग सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वो भी मेरे सपोर्टर हैं। बचपन से लेकर 55 तक, 150 करोड़ लोग हैं, तो उनसे हमारा व्यवहार रहा होगा और बाकी सबके साथ हमारा एंटरटेनमेंट का रिश्ता है। और मुझे जिस तरीके से पूरे देश ने और मेरे पूरे बॉलीवुड ने प्यार दिया, तो मुझ पर अगर कोई आरोप है, तो मैं 100% हर जगह, हर चौराहे पर उपलब्ध हूं रिप्लाई के लिए। थैंक यू हाई कोर्ट मुझे सुनने के लिए।’

    मुझे जिस तरीके से पूरे देश ने और मेरे पूरे बॉलीवुड ने प्यार दिया, तो मुझ पर अगर कोई आरोप है, तो मैं 100% हर जगह, हर चौराहे पर उपलब्ध हूं रिप्लाई के लिए। थैंक यू हाई कोर्ट मुझे सुनने के लिए।
    जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से राजपाल यादव

    राजपाल को अंतरिम जमानत पर यह बोले थे भाई श्रीपाल

    वहीं, राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिलने के बाद भाई श्रीपाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर रिएक्ट किया। उन्होंने बताया कि परिवार में खुशी का माहौल तो है, लेकिन अभी उनके परिवार के अच्छे दिन आने बाकी हैं। उधर, राजपाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनके वकील भास्कर उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत में एक-एक पाई का हिसाब दिया था। उन्होंने बताया था कि एक्टर ने विपक्षी पार्टी को कितनी रकम वापस कर दी है और कितनी बाकी है।

    राजपाल यादव को इन शर्तों पर मिली अंतरिम जमानत

    राजपाल यादव को 1.5 करोड़ का DD जमा कराने के बाद अंतरिम जमानत मिली थी, पर साथ ही कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई थीं। जैसे कि उनका पासपोर्ट कोर्ट के पास जमा रहेगा। वह बिना इजाजत देश छोड़कर कहीं नहीं जा सकते। साथ ही उन्हें एक लाख रुपये का बेल बॉन्ड भी भरना होगा और जो 25 लाख रुपये का डीडी रजिस्ट्रार जनरल के नाम कोर्ट में लाए थे, वह भी कोर्ट में जमा करवाना होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।