• National
  • राहुल गांधी एक अच्छे नेता, देश को उनकी जरूरत… शकील अहमद के सवाल पर मोहम्मद जावेद का आया जवाब

    नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद की ओर से राहुल गांधी पर दिए गए बयान को कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी राय होती है, लेकिन राहुल गांधी एक अच्छे नेता हैं और देश को उनकी जरूरत है।कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद की ओर से राहुल गांधी पर दिए गए बयान को कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी राय होती है, लेकिन राहुल गांधी एक अच्छे नेता हैं और देश को उनकी जरूरत है।
    कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा कि मेरे ख्याल से शकील अहमद का बयान पूरी तरह से गलत होगा। कांग्रेस की तरफ से पार्टी से निकालने का निर्णय इस तरह से नहीं लिया जाता है। जब भी कोई नेता पार्टी छोड़ता है वह अपने मन से छोड़ता है। हम लोगों में कभी उस नेता से मतभेद नहीं रहता है, जिसने पार्टी छोड़ी है।

    बजट में रोजगार पर विशेष ध्यान की जरूरत

    बजट पर मोहम्मद जावेद ने कहा कि हम लोगों को उम्मीद है कि सरकार की तरफ से जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बजट लाया जाएगा, जिससे देश के हर वर्ग को इसका फायदा मिल सके। देश में रोजगार खत्म हो गया है। सरकार को इस पर विशेषकर ध्यान देना चाहिए, जिससे युवाओं की परेशानी दूर हो सके। रोजगार न होने से युवा परेशान दिख रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपने चुने हुए मित्रों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि देश की जनता की समस्याएं दूर होनी चाहिए। हम लोगों को आशा है कि बजट अच्छा हो सकता है, लेकिन अब समय पर ही पता चलने वाला है।

    तमिलनाडु में सीट शेयरिंग पर फैसला जल्द

    तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग पर कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा कि जहां भी गठबंधन होता है, सभी गठबंधन पार्टनर अच्छी सीटें चाहते हैं ताकि दोनों पार्टियों के योगदान से सरकार बन सके। इसलिए, इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। ये कोई इसी राज्य की बात नहीं है। इस तरह का हाल हर राज्य में देखने को मिलता है। हम लोगों की बात चल रही है, जल्द ही अच्छा निर्णय लिया जाएगा।

    बिहार सरकार पर निशाना

    बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि बिहार का हाल बेकार हो गया है। जहां पर महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार ने सत्ता में आने से पहले जितने भी वादे किए थे, सब भूल गई है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए मोहम्मद जावेद ने कहा कि जैसे-जैसे बिहार में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ रही है, वैसे ही महिलाओं पर अत्याचार भी बढ़ रहे हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है, सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, जिससे जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस करे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।