• Religion
  • लघुपाराशरी का सिद्धान्त: शनि जब मारक की भूमिका में हो तो बाकी सब मारकेश को छोड़ देता है पीछे

    लघुपाराशरी के चतुर्थ आयुर्दायाध्याय के श्लोक 6 के अनुसार मारकैः सह सम्बन्धान्निहन्ता पापकृच्छनिः। अतिक्रम्येतरान् सर्वान् भवत्येव न संशयः।। पापफल देने वाले शनि ग्रह का मारक ग्रहों के साथ सम्बन्ध होने पर अन्य सभी मारक ग्रहों को लाँघकर स्वयं ही मारक हो जाता है, इसमें सन्देह नहीं करना चाहिए, ऐसा लघुपाराशरी के चतुर्थ आयुर्दायाध्याय के श्लोक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 28, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    लघुपाराशरी के चतुर्थ आयुर्दायाध्याय के श्लोक 6 के अनुसार मारकैः सह सम्बन्धान्निहन्ता पापकृच्छनिः। अतिक्रम्येतरान् सर्वान् भवत्येव न संशयः।। पापफल देने वाले शनि ग्रह का मारक ग्रहों के साथ सम्बन्ध होने पर अन्य सभी मारक ग्रहों को लाँघकर स्वयं ही मारक हो जाता है, इसमें सन्देह नहीं करना चाहिए, ऐसा लघुपाराशरी के चतुर्थ आयुर्दायाध्याय के श्लोक 6 का मत है।

    हम सभी जानते हैं कि पूर्व जन्मों के कर्म अनुसार व्यक्ति की जन्मकुण्डली में शनि ग्रह पीड़ित होने पर शनि दुःख देने में तत्पर रहता है। शनि के विशेष मारक प्रभाव के कारण कुछ ज्योतिर्विद शनि को मारक ग्रह मेंराजा भी कहते हैं।

    • यदि शनि मारक हो, तो शेष मारकों के विचार की आवश्यकता नहीं रहती।
    • यदि शनि मारकेशों से सम्बन्ध नहीं रखता हो, तो ज्योतिष गणना के अनुसार जो भी जन्मपत्री में प्रबलतम मारक ग्रह होगा, वही मरण देगा।
    • यदि शनि को कम मात्रा भी मारकत्व प्राप्त हो, तो वह स्वयं ही मृत्यु देने वाला होगा। यह तभी सम्भव है जबकि वह पापी हो अर्थात् त्रिकोणेश या केन्द्रेश होकर यदि वह त्रिषडायेश भी होगा तो भी पापी माना जाएगा।
    • यदि शनि सप्तमेश के साथ-साथ अष्टमेश भी हो, तो वह स्वयं मारक ही होगा। इसमें सन्देह नहीं करनी चाहिए। उदाहरण कर्क लग्न में यह स्थिति बनती है, जहाँ शनि सप्तमेश के साथ अष्टमेश भी होता है। यहाँ यहीं आशय है कि शनि स्वयं पापी है या मारकेश है या मारक सम्बन्धी है, तो निश्चय ही वह मारक होगा।
    • मारक विचार करने से पहले आयु, काल के किस खण्ड तक है, इसका विचार भी अवश्य किया जाता है। जैसे सर्वप्रथम यह देखना चाहिए कि व्यक्ति की साधारण रूप से आयु किस श्रेणी में आ रही है।

    आयु की तीन श्रेणी – ज्योतिष शास्त्र में आयु को तीन श्रेणी में बांटा गया है, दीर्घायु, मध्यायु और अल्पायु। जैमिनी ऋषि के मतानुसार गणना द्वारा यह पता करें कि जातक की आयु किस श्रेणी की है, तत्पश्चात् मारकेश का विचार करें। मध्यायु या दीर्घायु की स्थिति में यदि मारकेशों की दशा आती है, तब भी मृत्यु नहीं होती है, अपितु मृत्युतुल्य कष्ट होता है, महामृत्युंजय जप एवं जन्मपत्री अनुसार उपाय करने से मारक दशा न्यूनतम कष्ट देकर बीत जाती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।