• Entertainment
  • लस्ट स्टोरीज 3: अली फजल, राधिका आप्टे, अदिति राव हैदरी लेकर आ रहे प्‍यार और वासना की अनकही कहानियां

    इंसानों में प्यार और वासना के भाव बीच के अंतर को लेकर लंबे समय से कई तरह की बहस होती रही हैं। प्‍यार जिसको लेकर आम तौर पर हम सब मुखर रहते हैं। लेकिन वासना का भाव आज भी दबी हुई जुबान और बंद कोठरी में ही जाहिर होती है। साल 2018 में जब OTT


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इंसानों में प्यार और वासना के भाव बीच के अंतर को लेकर लंबे समय से कई तरह की बहस होती रही हैं। प्‍यार जिसको लेकर आम तौर पर हम सब मुखर रहते हैं। लेकिन वासना का भाव आज भी दबी हुई जुबान और बंद कोठरी में ही जाहिर होती है। साल 2018 में जब OTT पर ‘लस्‍ट स्‍टोरीज’ रिलीज हुई तो इसमें अलग-अलग कहानियों और महिलाओं को वासना के बोल बोलते देख समाज का बड़ा हिस्‍सा बगले झांकने लगा था। फिर 2023 में इसका सीक्‍वल ‘लस्‍ट स्‍टोरीज 2’ आया। अब तैयारी ‘लस्‍ट स्‍टोरीज 3’ की है। एक बार फिर से इसमें महिलाओं की सेक्‍शुअलिटी और निजी रिश्‍तों की बोल्‍ड पड़ताल होने वाली है। फिल्‍म की कास्‍ट और बाकी चीजों को लेकर जानकारी सामने आई है। आइए, एक-एक कर जानते हैं।

    दिग्‍गज ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Netflix ने अपनी एंथोलॉजी फिल्म, यानी एक ही रनटाइम में कई अलग-अलग छोटी कहान‍ियों वाली ‘लस्‍ट स्‍टोरीज 3’ पर काम शुरू कर दिया है। इस बार कास्‍ट भी अलग होगी और अलग-अलग कहानी के लिए डायरेक्‍टर भी अलग। पिछली दो फिल्‍मों में हमने अनुराग कश्‍यप, जोया अख्‍तर, दिबाकर बनर्जी, करण जौहर, आर बाल्‍क‍ि, कोंकणा सेन शर्मा, अमित शर्मा और सुजॉय घोष के डायरेक्‍शन में बनी शॉर्ट फिल्‍में देखी हैं।

    विक्रमादित्य मोटवाने के सेगमेंट में होंगी राध‍िका आप्‍टे, कोंकणा सेन शर्मा

    अब ‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लस्ट स्टोरीज सीजन 3’ के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया ने कुछ नए पॉपुलर एक्टर्स और डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिलाया है। इस नई एंथोलॉजी फिल्‍म में इस बार एक कहानी डायरेक्‍टर विक्रमादित्य मोटवाने की होगी, जिसमें राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में होंगे।

    अली फजल, राध‍िका मदान को डायरेक्‍ट करेंगी शकुन बत्रा

    ‘लस्ट स्टोरीज 3’ की दूसरी कहानी को ‘गहराइयां’ और ‘कपूर एंड सन्‍स’ जैसी फिल्‍में बना चुके शकुन बत्रा डायरेक्‍ट करेंगी। इसमें अली फजल और राधिका मदान लीड रोल में होंगे।

    किरण राव की शॉर्ट फिल्‍म में गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी

    इसी तरह ‘लापता लेडीज’ के दिलों को छूने वाली किरण राव इस एंथोलॉजी की तीसरी शॉर्ट फिल्‍म लेकर आएंगी। इसमें गुरफतेह पीरजादा और नई एक्ट्रेस सना थम्पी लीड रोल में होंगे।

    लस्‍ट स्‍टोरीज 3 डायरेक्‍टर लीड कास्‍ट
    पहली शॉर्ट फ‍िल्‍म विक्रमादित्य मोटवाने राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा
    दूसरी शॉर्ट फ‍िल्‍म शकुन बत्रा अली फजल और राधिका मदान
    तीसरी शॉर्ट फ‍िल्‍म क‍िरण राव गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी
    चौथी शॉर्ट फ‍िल्‍म व‍िशाल भारद्वाज अद‍ित‍ि राव हैदरी

    विशाल भारद्वाज की फिल्‍म में अदिति राव हैदरी

    चौथी और आख‍िरी शॉर्ट फिल्‍म को विशाल भारद्वाज डायरेक्‍ट करेंगे। इसमें अदिति राव हैदरी लीड रोल में होंगी। खास बात यह है कि इन चारों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम चल रहा है। इसी साल 2026 के मिड ईयर में इसे रिलीज करने की तैयारी है। ‘लस्‍ट स्‍टोरीज 3’ को रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ ने प्रोड्यूस किया है।

    साल 2018 में ‘लस्ट स्टोरीज’ की कास्‍ट

    साल 2018 में आई पहली ‘लस्ट स्टोरीज’ को समीक्षकों से खूब सराहना मिली थी। इसमें अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर के डायरेक्‍शन में बनी चार शॉर्ट फिल्में हैं। यह अलग-अलग कहानियों के जरिए मॉडर्न भारतीय रिश्तों, सेक्शुअल इच्छाओं और इंटीमेसी को एक्सप्लोर करती हैं। इसमें राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, विक्‍की कौशल, जयदीप अहलावत, नेहा धूपिया और मनीषा कोइराला लीड रोल में हैं।

    साल 2023 में आई ‘लस्‍ट स्‍टोरीज 2’ की कास्‍ट

    सीक्‍वल एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 2‘ में आर. बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, अमित रविंद्रनाथ शर्मा और सुजॉय घोष ने चार शॉर्ट फिल्‍में डायरेक्‍ट की थीं। इनमें भी इंसान की बेहद निजी इच्छाओं, सेक्स और प्यार के विषयों को एक्सप्लोर किया गया। इन चार फिल्‍मों में जिसमें काजोल, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी, अमृता सुभाष और तिलोत्तमा शोम जैसे कलाकार हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।