• Entertainment
  • लियोनल मेसी से मिले एल्विश यादव और जन्नत जुबैर, फोटो देख इंटरनेट पर मची सनसनी, फैंस बोले- लाजवाब पोस्ट राव साहब

    अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी इस वक्त भारत में हैं। वो ‘गोट इंडिया टूर’ के लिए 13 से 15 दिसंबर तक यहां कई प्रोग्राम में शामिल हुए। इस दौरान बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने सेलेब्स पर चुनिंदा सेलेब्स उनसे मिल पाए। इनमें शाहरुख खान, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी और शाहिद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 15, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी इस वक्त भारत में हैं। वो ‘गोट इंडिया टूर’ के लिए 13 से 15 दिसंबर तक यहां कई प्रोग्राम में शामिल हुए। इस दौरान बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने सेलेब्स पर चुनिंदा सेलेब्स उनसे मिल पाए। इनमें शाहरुख खान, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी और शाहिद कपूर जैसे सेलेब्स शामिल हैं। अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टीवी पर काम कर चुके एल्विश यादव भी उनसे मिले हैं। उनके साथ टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी थीं। दोनों की फोटो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

    एल्विश यादव और जन्नत जुबैर ने ज्वॉइंट इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की। दोनों लियोनल मेसी के साथ पोज दे रहे हैं। जन्नत ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘हम मेसी से मिले। क्या शानदार दिन है। बहुत सारे प्यार के साथ भारत में स्वागत है।’

    एल्विश यादव, जन्नत जुबैर और लियोनल मेसी की फोटो

    एल्विश ने पूछा- कैसा लगा सरप्राइज?

    इस पोस्ट पर एल्विश ने भी कॉमेंट किया है। उन्होंने कहा, ‘कैसा लगा सरप्राइज?’ जैद दरबार ने पछताते हुए लिखा, ‘ये तो मेरे साथ गलत हो गया… मेसी मेसी (खराब) कर दिया तुमने सब।’

    ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में एल्विश और जन्नत

    काम की बात करें तो एल्विश और जन्नत दोनों को ही ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में देखा जा रहा है, जो कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर ऑनएयर होता है। इस हफ्ते शो में माधुरी दीक्षित मेहमान बनकर आएंगी, जिसका प्रोमो रिलीज हो गया है। इससे पहले कपिल शर्मा और पवन सिंह को देखा गया था, जिन्होंने खाना बनाते-बनाते खूब मस्ती की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।