• Entertainment
  • ‘वड़ा पाव गर्ल’ की शादी के वीडियो में झोल, मिस्ट्री मैन ने कहा- एकता कपूर के शो से ज्यादा टीआरपी मिल रही

    ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ से चर्चा में आईं दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसकी शुरुआत हुई वहां से जहां इन्होंने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए। इसके बाद चंद्रिका पर भी युगम ने खूब कीचड़ उछाले।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ से चर्चा में आईं दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसकी शुरुआत हुई वहां से जहां इन्होंने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए। इसके बाद चंद्रिका पर भी युगम ने खूब कीचड़ उछाले। इसके बाद शुरू हुई चंद्रिका के रील्स की कहानी, जो वो रोज डालने लगीं। फिलहाल मिस्ट्री मैन के साथ उनकी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बड़ा झोल भी है।

    मिस्ट्री मैन का चंद्रिका की मांग में सिंदूर भरने से लेकर, दोनों में रोमांस की झलक भी सामने आईं। कभी बांहों में भरकर वेडिंग शूट कराया तो कभी दुनिया से मिलने वाले तानों पर दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया।

    मिस्ट्री मैन के साथ मंडप में बैठी हुई नजर आ रही चंद्रिका

    उन्होंने फिर एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें चंद्रिका मिस्ट्री मैन के साथ मंडप में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शादी के मंत्र चल रहे हैं और अग्निकुंड भी दिख रहा है। पहले तो वो बेहद खुश नजर आ रही हैं लेकिन फिर कहानी में ट्विस्ट आता है। जैसे ही वो मिस्ट्री मैन उन्हें मंगलसूत्र पहनाने के लिए बढ़ता है तो चंद्रिका उसे रोक देती है।

    मंगलसूत्र न पहनने की एक्टिंग कर रही थीं

    इसके बाद वह कहती हैं कि ‘पहले ही जिंदगी इतनी उथल-पुथल हो रखी है, अब एक शादी ऐसी निकली है। क्या पता तेरे साथ शादी करना सही है भी या नहीं? सब सही होगा भी या नहीं?’ इसके बाद वह कहती हैं कि – पहले मैं अपने एस्ट्रोलॉजर से पूछूंगी। तब लोगों को समझ आता है कि वो मंगलसूत्र न पहनने की एक्टिंग कर रही थीं और पंडित से लेकर, मंडप और शादी उसी ऐक्टिंग का हिस्सा है। ये एक विज्ञापन है, जिसमें चंद्रिका एस्ट्रोलॉजर को अपनी फैन फॉलोइंग के जरिये प्रमोट कर रही हैं।
    वीडियो देख लोगों की नाराजगी सातवें आसमान पर है। एक ने कहा- एक तो इनको नौटंकी खत्म नहीं हो रही। एक ने कहा- एकता कपूर का कॉल आता ही होगा। एक और ने कहा- गुरुजी से पूछकर ही तूने जिंदगी में सबकुछ किया है इसलिए लिए ही आज तेरा ये हाल है। वहीं कुछ ने कहा- पंडित का करियर खत्म। एक अन्य ने कहा- वाह वाह चंद्रिका जी प्रमोशन ऐसे होती है, क्या सीधा डायरेक्ट शादी कर लो, बहुत बढ़िया।

    लोगों ने पूछा- ये वीडियो कौन बना रहा, स्क्रिप्ट मस्त लगी

    इससे पहले शेयर किए एक वीडियो में चंद्रिका मिस्ट्री मैन से शादी करने की जिद करती हुई दिखाई दे रही थीं। वो बार-बार पूछ रही थीं कि वह दोनों शादी कब करेंगे? लोगों ने इस वीडियो पर सवाल किया था- ये वीडियो कौन बना रहा, स्क्रिप्ट मस्त लगी। किसी ने पूछा- ये तो बताओ, बच्चा कहां और किसके पास रहेगा। एक और ने कहा- भाई अति हो गई, फाइनली आज मैंने ब्लॉक कर ही दिया।

    उनके चंद्रिका के कंटेंट को अच्छी व्यूअरशिप मिल रही

    वहीं फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट में मिस्ट्री मैन के बारे में कुछ बातें कही गई है। बताया गया है कि चंद्रिका का ये मिस्ट्री मैन अलीगढ़ से है और पेशे से कंटेंट क्रिएटर है। उन्होंवने खुद को सिंगर भी बताया है और कहा है कि उन्हें मैक्स हॉस्टिपल में काम करने का एक्सपीरियंस है। मिस्ट्री मैन ने यहां तक दावा ठोका है कि उन्हें एकता कपूर के शो से ज्यादा टीआरपी मिल रही है और उनके चंद्रिका के कंटेंट को अच्छी व्यूअरशिप मिल रही है।

    वो हमेशा से चंद्रिका के लिए अच्छा चाहते थे

    मिस्ट्री मैन ने चंद्रिका के पति युगम गेरा पर भी निशाना साधा और एक पॉडकास्ट में कहा कि युगम रैपिडो चलाता था और जिस तरीके से उसके हालात रहे हैं वो वापस रैपिडो पर आ जाएगा। मिस्ट्री मैन ने कहा कि वो हमेशा से चंद्रिका के लिए अच्छा चाहते थे। उन्होंने कहा कि वो चाहते थे चंद्रिका और युगम हमेशा साथ रहें।

    वो बुरे वक्त में चंद्रिका को सपोर्ट करना चाहते हैं

    इतना ही नहीं उन्होंने चंद्रिका संग रोमांटिक रिलेशन की खबरों को नकारते हुए कहा कि ये सब फैंस का किया धरा है। चंद्रिका से पहली मुलाकात पर मिस्ट्री मैन ने कहा कि वो उनकी दुकान में वड़ा पाव खाने जाते थे। ‘बिग बॉस’ में जाने से पहले चंद्रिका ने अपना स्टॉल खोला था, वो वहां पर वड़ा पाव खाने जाते थे। मिस्ट्री मैन ने कहा कि वो बुरे वक्त में चंद्रिका को सपोर्ट करना चाहते हैं। उनका साथ देना चाहते हैं। मानस के पॉडकास्ट में मिस्ट्री मैन ने कहा कि चंद्रिका और उनके पति को मिलकर बात करनी चाहिए, अपने रिश्ते को सुलझाना चाहिए लेकिन युगम जानबूझकर ये मैटर नहीं सुलझा रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।