लेकिन बाबर आजम ने अक्षर पटेल के खिलाफ घुटना टेका और बड़ी हिट लगाने की कोशिश की। वह गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और शर्मनाक तरीके से बोल्ड हो गए। बाबर 7 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हो गए और अपनी टीम को और मुश्किल में डाल गए। इसपर अब भारत के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने बाबर की आलोचना की है।
दिनेश कार्तिक ने की बाबर आजम की आलोचना
दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, ‘लंबे समय से एक तुलना जो होती आ रही है और मुझे सही नहीं लगती। विराट कोहली और बाबर आजम। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि विराट कोहली पारी की शुरुआत में ऐसा शॉट खेलेंगे। यह समर्पण है। यह खुद पर भरोसा नहीं है कि आप टीम को जिता सकते हैं या अपनी टीम को जीत के करीब ले जा सकते हैं। बाबर आजम का स्लॉग करना दिखाता है कि वह रन रेट के साथ चलना चाहते थे। यह वह आमतौर पर नहीं करते हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘यह दबाव को एब्जॉर्ब करना ही महानता की पहचान है। हर गेम आसान नहीं हो सकती। जहां आप आते हैं और कुछ शॉट खेलते हैं। जब मैं बाबर आजम को देखता हूं। मुझे महसूस होता है कि वो बिलीफ या द़ढ़ विश्वास नहीं है। वो दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज होने के आसपास भी नहीं हैं। मुझे लगता है कि मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा बेस्ट हैं।’













