• Business
  • वॉरेन बफे के ‘दोस्त’ ने गुरुग्राम में खरीदा ₹850000000 का अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट, कौन हैं इसके खरीदार अजि‍त जैन?

    नई दिल्ली: गुरुग्राम अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट का बड़ा हब बना रहा है। यहां के डीएलएफ द कैमेलियास में अजि‍त जैन ने 85 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है। फ्लैट का साइज 7400 वर्ग फुट है। अजि‍त जैन मशहूर अमेरिकी निवेशक और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे (Warren Buffett) के भरोसेमंद एग्जीक्यूटिव्स हैं। वह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: गुरुग्राम अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट का बड़ा हब बना रहा है। यहां के डीएलएफ द कैमेलियास में अजि‍त जैन ने 85 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है। फ्लैट का साइज 7400 वर्ग फुट है। अजि‍त जैन मशहूर अमेरिकी निवेशक और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे (Warren Buffett) के भरोसेमंद एग्जीक्यूटिव्स हैं। वह बर्कशायर हैथवे में इंश्योरेंस ऑपरेशंस के वाइस चेयरमैन हैं। अजि‍त जैन नॉन-रेजिडेंट इंडियंस (NRIs) हैं। वह हाल ही में दिल्ली आए थे ताकि इस प्रॉपर्टी की खरीद को फाइनल कर सकें। अजित जैन आईआईटी- खड़गपुर के स्टूडेंट रहे हैं।

    इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इस डील के बारे में एक सूत्र ने बताया कि एनआरआई पहले से ही डीएलएफ के अल्ट्रा-लग्जरी फ्लैट्स में 25% से ज्यादा का योगदान देते हैं। अजि‍त जैन ऐसे ही एक बहुत बड़े एनआरआई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट्स में मिलने वाली सुविधाएं उन लोगों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होती हैं जो कुछ महीनों के लिए भारत में रहना चाहते हैं। अजि‍त जैन को अमेरिका में सबसे प्रभावशाली भारतीय बिजनेस लीडर्स में से एक माना जाता है।
    गोदरेज प्रॉपर्टीज ने की बड़ी डील लेकिन नहीं बताया जमीन के मालिक का नाम, ₹7,500 करोड़ मिलने की उम्मीद

    कोरोना के बाद बदल गया खरीदारी का तरीका

    रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद से बहुत अमीर लोग अलग-अलग बंगलों की बजाय गेटेड कम्युनिटी वाले अपार्टमेंट्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे एक ही जगह पर सारी सुविधाएं इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल ही में एक बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट ने डीएलएफ के नए सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में करीब 380 करोड़ रुपये में चार फ्लैट खरीदे थे। यह देश के सबसे महंगे अपार्टमेंट डील्स में से एक थी।

    गुरुग्राम में तेजी से बढ़ रहीं कीमतें

    गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ी हैं। साल 2025 में गुरुग्राम ने प्रॉपर्टी के मामले में दिल्ली के लुटियंस जोन को भी पीछे छोड़ दिया। यहां प्रति वर्ग फुट कीमत मुंबई से भी ज्यादा हो गई है और यह लंदन और दुबई के बराबर पहुंच गई है।

    100 करोड़ या इससे ज्यादा की डील

    • कुछ समय पहले ब्रिटिश बिजनेसमैन सुखपाल सिंह अहलूवालिया ने 11,416 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 100 करोड़ रुपये में खरीदा था।
    • पिछले साल इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी ने अपने डायरेक्टर ऋषि पार्टी के जरिए 16,000 वर्ग फुट का एक पेंटहाउस 190 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट में गुरुग्राम आगे

    गुरुग्राम अब भारत का सबसे तेजी से उभरता हाई-एंड लग्जरी रेजिडेंशियल मार्केट बनकर सामने आया है। India Sotheby’s International Realty (ISIR) और CRE Matrix की ताजा ‘हाई-एंड लग्जरी हाउसिंग रिपोर्ट’ के मुताबिक साल 2025 में 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले मकानों की कुल बिक्री 24,120 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। साल 2025 में गुरुग्राम के अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट के लिए ऐतिहासिक वर्ष रहा। कुल बिक्री मूल्य के आधार पर गुरुग्राम ने साल 2025 में मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।