कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया अपडेट
अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कि दिल्ली में सुंदर टीम के साथ जुड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा पर भी अपडेट शेयर किया। सूर्या ने कहा, ‘वाशी दिल्ली में हमारे साथ जुड़ रहे हैं। वह ठीक हैं। सब कुछ ठीक है। बुमराह को मौसम की वजह से तेज बुखार था, जैसे अभिषेक की तबीयत खराब थी। लेकिन बाकी सब ठीक है।’
सुंदर अहम साबित हो सकते हैं
टी20 विश्व कप 2026 में अभी तक लगभग सभी पिचों में स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद रही है। टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला और भी ज्यादा बढ़ सकता है। भारत के पास ऑफ स्पिन में वॉशिंगटन सुंदर के अलावा कोई अनुभवी ऑप्शन नहीं है। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट रिप्लेसमेंट घोषित करने की वजह उनके फिट होने का इंतजार कर रही है।
वॉसिंगटन सुंदर का भारत के लिए रिकॉर्ड
26 साल के वॉशिंगटन सुंदर ने अभी तक भारत के लिए 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 254 रन बनाए हैं। उनके नाम एक फिफ्टी भी है। गेंदबाजी में सुंदर के नाम 51 विकेट हैं। उन्होंने 7 से भी कम की इकोनॉमी से रन दिए हैं। सुंदर ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 29 वनडे मुकाबले भी खेले हैं। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर शतकीय पारी खेली थी।













