3 खिलाड़ी जिन्होंने भारत-पाकिस्तान के लिए खेला क्रिकेट
1) अमीर इलाही- अमीर इलाही ने अपने करियर में कुल 6 टेस्ट मैच खेले। इलाही ने अपना डेब्यू भारत के लिए 1947 में सिडनी में किया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने 5 टेस्ट पाकिस्तान के लिए 1952-53 के बीच खेले। डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल मिलाकर अमीर ने 520 विकेट झटके हैं।
2) अब्दुल हफीज करदार- अब्दुल हफीज करदार को फादर ऑफ पाकिस्तान क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। करदार ने पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने से पहले भारत के लिए 3 टेस्ट खेले थे।अब्दुल हफीज करदार 1952 में पाकिस्तान के कप्तान बने थे और उन्होंने भारत के खिलाफ ही डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 23 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने कुल 26 टेस्ट में 5 फिफ्टी की मदद से 927 रन बनाए हैं। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 174 मैचों में 6832 रन हैं।
3) गुल मोहम्मद- गुल मोहम्मद का नाम भी उन तीन खिलाड़ियों में शुमार है, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेला है। गुल ने भारत के लिए 1946 से 1955 के बीच 8 टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1956 में पाकिस्तान के लिए एकमात्र टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची में खेला था। उन्होंने 9 टेस्ट में 205 रन बनाए थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 118 मुकाबलों में 5614 रन बनाए थे।














