• International
  • व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया के सामने किया रिलेशनशिप का खुलासा, बोले- हां मैं प्‍यार में हूं, कौन है रूसी प्रेसिडेंट की गर्लफ्रेंड?

    मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह कबूल किया है कि वह प्यार में हैं। साल के आखिर में होने वाले सवाल-जवाब सेशन में पुतिन से उनकी निजी जिंदगी पर सवाल किया गया था। प्रेजेंटर रेजिना ओरेखोवा से बात करते हुए 73 साल के पुतिन ने माना कि वह प्यार में हैं। हालांकि उन्होंने महिला


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 20, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह कबूल किया है कि वह प्यार में हैं। साल के आखिर में होने वाले सवाल-जवाब सेशन में पुतिन से उनकी निजी जिंदगी पर सवाल किया गया था। प्रेजेंटर रेजिना ओरेखोवा से बात करते हुए 73 साल के पुतिन ने माना कि वह प्यार में हैं। हालांकि उन्होंने महिला की पहचान नहीं बताई। उन्होंने कहा कि ये बात सही है कि मैं प्यार में हूं लेकिन प्रेमिका के नाम पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

    पुतिन की सालाना साल के आखिर वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेजिना ओरेखोवा ने पुतिन से पूछा, ‘आपने आज कहा कि आप मानते हैं कि पहली नजर का प्यार होता है। मिस्टर प्रेसिडेंट, क्या आप प्यार में हैं?’ इस पर रूस के राष्ट्रपति ने ‘यस (हां)’ में जवाब दिया। इस जवाब के बाद उनकी प्रेमिका को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।

    कौन है पुतिन की गर्लफ्रेंड

    पुतिन ने प्यार में होने की बात कबूलते हुए कई अटकलों को जन्म दे दिया है। व्लादिमीर पुतिन ने अपने प्यार के बारे में कोई डिटेल नहीं दी लेकिन मीडिया में उनका नाम कई महिलाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बात को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर पुतिन की प्रेमिका का क्या नाम है।

    मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस के राष्ट्रपति का 42 साल की पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना काबेवा के साथ अठारह साल से रिश्ता है। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र दस और छह साल है। ऐसा कहा जाता है कि ये बच्चे इवान स्पिरोडोनोव और व्लादिमीर स्पिरोडोनोव के नकली नामों से रहते हैं।

    1983 में हुई थी शादी

    व्लादिमीर पुतिन की शादी 1983 में ल्यूडमिला पुतिना से हुई थी। इस कपल की दो बेटियां- मारिया और येकातेरिना हैं। 2008 में पुतिन और ल्यूडमिला का तलाक होने की बात सामने आई थी। इसी दौरान पुतिन की सगाई कबाएवा से होने का दावा किया गया। हालांकि इन रिपोर्ट का खंडन कर दिया गया। अप्रैल 2014 में पुतिन और ल्यूडमिला के तलाक की घोषणा की गई।

    व्लादिमीर पुतिन का कई महिलाओं के साथ रोमांटिक रिश्ता रहने का दावा किया जाता रहा है। इनमें 50 साल की स्वेतलाना क्रिवोनोगिख भी शामिल हैं, जिनके साथ उनके एक बच्चा होने का दावा किया जाता है। पूर्व मिस रूस कंटेस्टेंट अलीसा खारचेवा और पुतिन के बीच भी रिश्ता होने की अपुष्ट खबरें सामने आती रही हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।