• National
  • व्हीलचेयर पर ये कहां पहुंच गए शशि थरूर, जानें क्या है पूरा मामला

    नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध लगातार जारी है। सोमवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अन्य विषय पर आसन से बोलने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध लगातार जारी है। सोमवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अन्य विषय पर आसन से बोलने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए सांसदों ने भी संसद में विरोध प्रदर्शन किया। खास बात रही कि इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर भी पहुंचे।

    व्हीलचेयर पर शशि थरूर

    संसद के वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए गए लोकसभा के आठ सदस्यों ने सोमवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। खास बात रही कि इस विरोध प्रदर्शन में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी पहुंचे। शशि थरूर ने व्हीलचेयर पर पहुंच कर इन सदस्यों का समर्थन किया। इन सांसदों ने संसद के मकर द्वार के निकट सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इन सांसदों ने हाथ में एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘यू कैन सस्पेंड अस, बट यू कैन नॉट साइलेंस अस’ (आप हमें निलंबित कर सकते हैं, लेकिन चुप नहीं करा सकते) लिखा हुआ था।

    लोकसभा से 8 सदस्यों का निलंबन

    लोकसभा में हुए भारी हंगामे के बाद 3 फरवरी को कांग्रेस के सात और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक सांसद सहित आठ विपक्षी सदस्यों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। इन सभी सांसदों पर ‘अशोभनीय व्यवहार’ का आरोप लगा था। इन निलंबित सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एस. वेंकटेशन शामिल हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।