• International
  • शेख हसीना के साथ ही खत्म हुई भारत-बांग्लादेश की पुरानी दोस्ती? तारिक रहमान के करीबी ने भारत को दी नसीहत

    ढाका: शेख हसीना सरकार के पतन के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बना हुआ है। इस बीच बांग्लादेश के भावी प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने भारत के साथ संबंधों पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि खुफिया एजेंसियों को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: शेख हसीना सरकार के पतन के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बना हुआ है। इस बीच बांग्लादेश के भावी प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने भारत के साथ संबंधों पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि खुफिया एजेंसियों को दक्षिण एशिया में विदेश नीति तय करने से पीछे हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह निर्णय निर्वाचित राजनेताओं पर छोड़ना चाहिए। उनका इशारा भारत की ओर था। भारत-बांग्लादेश संबंध इन दिनों मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। दोनों देशों के बीच संबंधों में काफी गिरावट आई है।

    खुफिया एजेंसियों पर दिया यह बयान

    द वायर को दिए एक इंटरव्यू में हुमायूं कबीर ने खुफिया एजेंसियों का विदेश नीति संबंधी निर्णयों में शामिल होना एक गलत प्रैक्टिस बताया। कबीर ने स्वीकार किया कि बांग्लादेश और भारत के संबंध काफी बिगड़ गए हैं। उन्होंने कहा, “शेख हसीना के निरंकुश शासन के दौरान, भारत का 15 वर्षों तक संबंध केवल हसीना के साथ था, बांग्लादेश की जनता के साथ नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि अब भारत को संबंधों को फिर से स्थापित करने की दिशा में पहला कदम उठाने की जरूरत है।

    भारत-बांग्लादेश संबंधों पर की अहम टिप्पणी

    उन्होंने कहा,मुझे लगता है कि बांग्लादेश में भारत के प्रति एक आक्रोश और नफरत पनप गई है। युवाओं और आम जनता ने शेख हसीना को भारत को जनता के सामने एक ऐसी शक्ति के रूप में पेश करते देखा, जो उन्हें उनके अपराधों से बचाती रही। इससे भारत की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है। एक तरह से, भारत को अब नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने बांग्लादेश में अवामी लीग के अस्तित्व को नकार दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अब अवामी लीग खत्म हो चुकी है।

    शेख हसीना को आतंकवादी बताया

    हुमायूं कबीर ने कहा, “शेख हसीना एक आतंकवादी हैं। हजारों लोगों की हत्या करने के बाद, वह देश छोड़कर भाग गईं और अब भारतर में रह रही हैं। उन्हें आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियां करने की छूट दी जा रही है। उनके साथ अवामी लीग के कई अपराधी भी मौजूद हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ कुछ भी करने या किसी भी तरह से बांग्लादेशी क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश करने से रोका जाना चाहिए। यदि वे नए सिरे से शुरुआत करने की मानसिकता बनाए रखें, तो सहयोगात्मक संबंध संभव हैं।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।