• Sports
  • श्रीलंका ने ओमान को रौंदा, टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की बहुत बड़ी जीत, नेट रनरेट में गजब की छलांग

    पल्लेकेले: श्रीलंका और ओमान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच में श्रीलंका ने कमाल का प्रदर्शन किया है। फिर चाहे वो बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी। उनकी टीम ने एक बड़ी जीत दर्ज की और नेच रनरेट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पल्लेकेले: श्रीलंका और ओमान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच में श्रीलंका ने कमाल का प्रदर्शन किया है। फिर चाहे वो बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी। उनकी टीम ने एक बड़ी जीत दर्ज की और नेच रनरेट को भी काफी अच्छा कर लिया। श्रीलंका ने इस मैच को 105 रनों से जीता। दरअसल उनके लिए एक बड़ी जीत इसलिए भी जरूरी थी क्यों उनके ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे ने बड़ी जीत पहले ही दर्ज कर ली है।

    नेट रन रेट में गजब की छलांग

    श्रीलंकाई टीम ने इस मुकाबले को जीतकर नेट रनरेट में गजब की छलांग लगाई है। उनका नेट रनरेट अब +1.000 से +3.125 हो गया है। श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेले हैं दोनों ही मैचों उन्हें जीत मिली है। उनके अब 4 अंक भी हो गए हैं। जिसके कारण उनकी टीम ग्रुप बी की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर मौजूद थी। यह ग्रुप काफी ज्यादा रोमांचक होता हुआ नजर आ रहा है। जहां नेट रन रेट का रोल आने वाले समय में काफी अहम हो जाएगा।

    कैसा रहा मैच का हाल

    श्रीलंका और ओमान के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में बात करें तो इस मैच में ओमान की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले को श्रीलंका के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया और श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रन बनाए। इस दौरान श्रीलंका की ओर से तीन बल्लेबाज, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके और दसुन शनाका ने अर्धशतक जड़ा। जिसके कारण श्रीलंकाई टीम इस विशाल स्कोर तक पहुंच सकी और ओमान को जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य दे डाला।

    रनचेज में ओमान का बुरा हाल

    रनचेज करने उतरी ओमान की टीम शुरुआत से ही इस मुकाबले में काफी कमजोर नजर आ रही थी। उन्होंने शुरुआत से ही जीत के इरादे नहीं दिखाए। ओमान की टीम इस रनचेज में 20 ओवर के दौरान 9 विकेट खोकर सिर्फ 120 रन ही बना सकी। श्रीलंकाई गेंदबाजों और फिल्डर्स की भी तारीफ करनी होगी। जिन्होंने ओमान को मौका नहीं दिया और पूरे मैच में एक भी गलती नहीं की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।