सऊदी अधिकारियों ने खासतौर से स्पॉन्सर पर जिम्मेदारी डालते हुए चेतावनी दी है कि उनको ज्यादा सतर्क रहना होगा। विजिट वीजा खत्म होने की रिपोर्ट ना करने पर जुर्माना, जेल और देश निकाला हो सकता है। साथ ही स्पॉन्सर को सख्त कानूनी सजा भुगतनी पड़ सकती है। सऊदी पब्लिक सिक्योरिटी ने नागरिकों से कहा है कि वे उन विजिटर वीजा होल्डर्स की तुरंत रिपोर्ट करें, जो अपना वीजा खत्म होने के बाद देश में रुके हैं।
वीजा नियमों का सख्ती से पालन जरूरी
सऊदी अधिकारियों ने कहा है कि वीजा उल्लंघन से स्पॉन्सर मौजूदा नियमों के तहत सख्त कानूनी जवाबदेही के दायरे में आते हैं। यह चेतावनी नए जारी किए गए एनफोर्समेंट डेटा के साथ आई है। पासपोर्ट के जनरल डायरेक्टरेट के आंकड़ों के अनुसार बीते महीनों में रेजिडेंसी, लेबर और बॉर्डर सिक्योरिटी नियमों के उल्लंघन के मामले बढ़े हैं।
रिपर्ट में कहा गया है कि उल्लंघन करने वालों की सहायता करने के खिलाफ चेतावनी पासपोर्ट निदेशालय ने नागरिकों, निवासियों, व्यापार मालिकों और व्यक्तियों को व्यापक सलाह जारी की है। इसमें आग्रह किया गया है कि वे निवास, श्रम या सीमा सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को परिवहन, रोजगार या आश्रय ना दें।
सऊदी अफसरों ने मांगा सहयोग
सऊदी अरब के अधिकारियों ने जोर दिया कि नियमों को लागू करने और अनुपालन बनाए रखने में सहयोग आवश्यक है। अधिकारियों ने जनता को किसी भी उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया है। सऊदी की पुलिस और अधिकारियों ने वीजा नियमों को तोड़ने में बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारियां की हैं।













