• International
  • सऊदी से दोस्‍ती कर बुरा फंसा पाकिस्‍तान, नहीं पिघला ‘मुस्लिम ब्रदर’ UAE का दिल, चुकाना ही होगा लोन

    इस्‍लामाबाद: सऊदी अरब और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच चल रहे तनाव में पाकिस्‍तान बुरी तरह से फंस गया है। पाकिस्‍तान ने खुलकर सऊदी अरब का सपोर्ट किया है और डिफेंस डील की है। पाकिस्‍तान सऊदी अरब की सैन्‍य मदद करने जा रहा है। पाकिस्‍तान और सऊदी अरब की यह दोस्‍ती यूएई को पसंद नहीं


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्‍लामाबाद: सऊदी अरब और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच चल रहे तनाव में पाकिस्‍तान बुरी तरह से फंस गया है। पाकिस्‍तान ने खुलकर सऊदी अरब का सपोर्ट किया है और डिफेंस डील की है। पाकिस्‍तान सऊदी अरब की सैन्‍य मदद करने जा रहा है। पाकिस्‍तान और सऊदी अरब की यह दोस्‍ती यूएई को पसंद नहीं आ रही है। यूएई ने पाकिस्‍तान के 2 अरब डॉलर के कर्ज को 2 साल के लिए बढ़ाने से इंकार कर दिया है। पाकिस्‍तानी पीएम शहबाज शरीफ सरकार के कई बार अनुरोध के बाद भी यूएई ने मात्र 17 अप्रैल तक समय लोन को चुकाने के लिए दिया है। यूएई ने पाकिस्‍तान के डेप्‍युटी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार के संपर्क करने के बाद यह दो महीने की अल्‍पकालिक राहत दी है।

    इस बीच यूएई से राहत नहीं मिलने के बाद अब पाकिस्‍तान आईएमएफ की शरण में पहुंचा है। पाकिस्‍तान चाहता है कि अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष 1 अरब डॉलर के लोन की किश्‍त को जारी करे। पाकिस्‍तान को कुल 7 अरब डॉलर का लोन मिलना है। जिओ न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूएई ने न केवल 1 साल के लिए लोन बढ़ाने से मना कर दिया है, बल्कि वह 6.5 फीसदी की भारी भरकम दर से पाकिस्‍तान से ब्‍याज भी वसूलेगा। उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही इसको औपचारिक स्‍वीकृति दे दिया जाएगा।

    पाकिस्‍तान पर क‍िन देशों का है कर्ज?

    पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि इशाक डार ने इस पूरे मामले में यूएई के अधिकारियों से बात की थी। उन्‍होंने यह नहीं बताया कि लोन को अब कितने समय बाद लौटाना होगा। इससे पहले यूएई ने इस 2 अरब डॉलर के लोन को केवल एक महीने के लिए ही बढ़ाया था। इससे कंगाल पाकिस्‍तान की सांसें फूलने लगी थीं। शहबाज शरीफ सरकार ने इससे पहले यूएई से लोन को 2 साल के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया था। यूएई ने पाकिस्‍तान के इस अनुरोध को खारिज कर दिया है।

    पाकिस्‍तान को कुल 3 अरब डॉलर यूएई को लौटाने हैं। शहबाज सरकार इसे लगातार टालने का अनुरोध कर रही है। पाकिस्‍तान इस साल करीब 12 अरब डॉलर के विदेशी लोन को टालने के लिए अनुरोध कर रहा है। इसमें सऊदी अरब का 5 अरब डॉलर और चीन का 4 अरब डॉलर है। वहीं यूएई का 3 अरब डॉलर है। पाकिस्‍तान के नेता लगातार यूएई के दौरे कर रहे हैं लेकिन वहां की सरकार अपने रुख में कोई बदलाव नहीं कर रही है। कई विश्‍लेषकों का कहना है कि सऊदी अरब से पाकिस्‍तानी की बढ़ती करीबी दोस्‍ती यूएई को पसंद नहीं आ रही है। हाल ही में यूएई के राष्‍ट्रपति भारत आए थे और कई बड़े समझौतों पर हस्‍ताक्षर किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।