• Sports
  • सनराइजर्स ने रिलीज किया, ऑक्शन में अनसोल्ड रहे, अथर्व ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में शतक ठोका

    बेंगलुरु: बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे को 2025 सीजन की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला। 2026 सीजन से पहले वो रिलीज हो गए। इसके बाद ऑक्शन में किसी भी टीम ने 25 साल के बल्लेबाज पर बोली नहीं लगाई। अब भारत


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बेंगलुरु: बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे को 2025 सीजन की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला। 2026 सीजन से पहले वो रिलीज हो गए। इसके बाद ऑक्शन में किसी भी टीम ने 25 साल के बल्लेबाज पर बोली नहीं लगाई। अब भारत के प्रमुख घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगा दिया है।

    97 गेंद पर अथर्व ने शतक ठोका

    सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल हो रहा है। अथर्व तायडे विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। सौराष्ट्र के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने 97 गेंदों पर शतक पूरा किया। 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से वह शतक तक पहुंचे। इस टूर्नामेंट में उनका पहला शतक है जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में तीसरी बार वह शतक तक पहुंचे हैं। 42वां लिस्ट ए मैच खेल रहे अथर्व के नाम 9 अर्धशतक भी हैं। 5 साल बाद अथर्व ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक ठोका है।

    128 रनों की पारी खेलने के बाद अथर्व तायडे अंकुर पवार का शिकार बने। 118 गेंदों पर उन्होंने 15 चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। वह विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाने वाले 16 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पहले विकेट के लिए अमन मोखाडे के साथ 80 और दूसरे के लिए यश राठौर के साथ 133 रनों की साझेदारी बनाई।

    7 मैच में चौथा फिफ्टी प्लस स्कोर

    इस टूर्नामेंट में अथर्व काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे थे। इससे पहले 6 मैचों में वह तीन फिफ्टी लगा चुके थे। बड़ौदा के खिलाफ 65, असम के खिलाफ 80 और दिल्ली के खिलाफ 62 रन बनाए थे। अब फाइनल में शतक लगा दिया है। विदर्भ की टीम ने अभी तक विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब नहीं जीता है। पिछले सीजन भी टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन कर्नाटक के खिलाफ उसे हार मिली थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।