• National
  • ‘समुद्र कभी जल के लिए भिक्षा नहीं मांगता’, बजट पर PM मोदी ने शेयर किया श्लोक, क्या इसका मतलब जानते हैं आप

    नई दिल्ली: बजट पेश होने के बाद आज संसद में बजट सत्र पर चर्चा होनी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक श्लोक शेयर कर बजट को लेकर युवाओं को विशेष संदेश दिया है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा आत्मनिर्भरता वह दीपक है, जो आत्मसम्मान और सामर्थ्य का मार्ग दिखाता है। इस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: बजट पेश होने के बाद आज संसद में बजट सत्र पर चर्चा होनी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक श्लोक शेयर कर बजट को लेकर युवाओं को विशेष संदेश दिया है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा आत्मनिर्भरता वह दीपक है, जो आत्मसम्मान और सामर्थ्य का मार्ग दिखाता है। इस बार का बजट भी हमारे युवा साथियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाला है। उन्होंने एक श्लोक भी शेयर किया, जो इस प्रकार है…

    नाम्भोधिरर्थितामेति सदाम्भोभिश्च पूर्यते ।
    आत्मा तु पात्रतां नेयः पात्रमायान्ति सम्पदः॥

    इस श्लोक का मतलब है कि समुद्र कभी जल के लिए भिक्षा नहीं मांगता फिर भी वह सदैव जल से भरा ही रहता है। इसी तरह यदि व्यक्ति स्वयं को योग्य बनाए तो धन संपत्ति स्वयं ही उसके पास आ जाती है।

    एक दिन पहले बजट पेश होने वाले दिन पीएम मोदी ने इसे बेहद शानदार बताया था। उन्होंने कहा था कि यह एक ऐसा अनोखा बजट है जो राजकोषीय घाटे को कम करने, महंगाई को कंट्रोल में लाने पर फोकस करता है और इसके साथ ही इस बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का कॉम्बिनेशन भी है।’

    बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरों को मजबूत आर्थिक आधार देने के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा, ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे।
    नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।