• Sports
  • सरफराज अहमद ने तोड़ा नियम? मैच के दौरान चला रहे थे फोन, अब ICC ले सकती है एक्शन

    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद मौजूदा समय में अपनी देश की अंडर 19 क्रिकेट टीम के साथ जुड़े हुए हैं। वह पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के मेंटोर है। हालांकि, उन्होंने बीते 1 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा किया, जिसके चलते वह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद मौजूदा समय में अपनी देश की अंडर 19 क्रिकेट टीम के साथ जुड़े हुए हैं। वह पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के मेंटोर है। हालांकि, उन्होंने बीते 1 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा किया, जिसके चलते वह अब लाइमलाइट में आ गए हैं।

    दरअसल, सोशल मीडिया पर सरफराज अहमद की एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। उस तस्वीर में सरफराज खान को मैच के दौरान फोन इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि यह तस्वीर PMOA एरिया के अंदर की है या बाहर की। अगर PMOA एरिया में बैठकर सरफराज फोन चला रहे थे तो उन्होंने नियम का उल्लंघन किया है। आईसीसी ने PMOA एरिया में कम्यूनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल करने पर बैन लगाया हुआ है। बता दें कि, PMOA स्टेडियम में प्लेयर्स, अधिकारियों और कोचिंग स्टाफ द्वारा यूज किए जाने वाला स्टेडियम में फिक्स एरिया होता है।

    क्या सरफराज अहमद को मिलेगी सजा?

    आईसीसी सरफराज अहमद के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने अगर यह नियम तोड़ा है तो उनके ऊपर आईसीसी बड़ा जुर्माना ठोक सकता है।

    भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराया

    बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट क्लब में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारत ने 58 रन से मैदान मार लिया। यह सुपर सिक्स का मुकाबला था। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़े अंतर से मैच जीतना था। हालांकि, पाकिस्तान मैच ही हार गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पाकिस्तान के सामने 253 रन का टारगेट रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 194 रन पर ऑल आउट हो गई। बता दें कि भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। उनका सामना सेमीफाइनल में 4 फरवरी को अफगानिस्तान से होने वाला है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।