दरअसल आज मंगलवार सुबह सलमान खान अस्पताल में देखे गए। एक्टर हॉस्पिटल से बाहर निकलते नजर आए जहां उनके साथ कुछ सिक्यॉरिटी गार्ड्,स भी मौजूद थे। सलमान के अलावा हॉस्पिटल के बाहर सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी नजर आए। वहीं पापा को देखने के लिए बेटी अलवीर भी हॉस्पिटल पहुंची हैं।
सलीम खान को लेकर अभी तक फैमिली की ओर से कोई बयान नहीं आया है। सलीम खान को लेकर अभी तक फैमिली की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि,सलीम खान के हॉस्पिटलाइज होने की खबर से फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने चिंता जतानी शुरू कर दी है।
‘जंजीर’, ‘शोले’ और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर कहानियां
इंदौर में जन्मे सलीम खान ने ‘जंजीर’, ‘शोले’ और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। हाल ही में 24 नवंबर 2025 को सलीम खान ने अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। फिल्मी दुनिया में सलीम-जावेद की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। कहा जाता है कि सलीम खान खास तौर से कहानियों और किरदारों को आगे बढ़ाया करते थे, जबकि अख्तर संवाद और स्क्रिप्ट राइटिंग पर ध्यान देते थे।
सलीम-जावेद की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में से एक
इंदौर में जन्मे सलीम खान ने ‘जंजीर’, ‘शोले’ और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। हाल ही में 24 नवंबर 2025 को सलीम खान ने अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। फिल्मी दुनिया में सलीम-जावेद की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। कहा जाता है कि सलीम खान खास तौर से कहानियों और किरदारों को आगे बढ़ाया करते थे, जबकि अख्तर संवाद और स्क्रिप्ट राइटिंग पर ध्यान देते थे।
पांच बच्चों के पिता हैं सलीम
सलीम खान मे अपने परिवार को इस तरह जोड़कर रखा कि उनकी इंडस्ट्री में मिसाले दी जाती हैं। सलीम खान ने दो शादियां की हैं। पहली शादी सुशीला चरक (जिन्हें सलमा खान के नाम से भी जाना जाता है ) से और दूसरी शादी हेलेन रिचर्डसन खान से की। सलीम खान सलमान खान , सोहेल खान और अरबाज खान के अलावा अलवीरा और अर्पिता खान के पिता हैं।