• Sports
  • साउथ अफ्रीका का वो ‘भारतीय’, जो टीम इंडिया की है सबसे बड़ी कमजोरी! अपने ‘जादू’ से कहीं खेल न कर दे

    नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। वे अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंचे हैं। अब उनका सुपर 8 में सामना साउथ अफ्रीका से होने वाला है। साउथ अफ्रीका भी ग्रुप स्टेज में सभी मुकाबले जीतकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। वे अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंचे हैं। अब उनका सुपर 8 में सामना साउथ अफ्रीका से होने वाला है। साउथ अफ्रीका भी ग्रुप स्टेज में सभी मुकाबले जीतकर आ रही है। 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछली बार के दोनों फाइनलिस्ट भिड़ने वाले हैं।

    भले ही भारतीय टीम ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सभी मैच जीते हों। लेकिन, उनकी कुछ कमजोरियां भी सामने आई हैं। इस बार भारत की सबसे बड़ी कमजोरी स्पिन खेलना रही है। भारतीय बल्लेबाज स्पिनर्स के सामने काफी ज्यादा स्ट्रगल करते नजर आए हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम में भी एक ऐसा स्पिनर है, जो भारत के लिए सुपर 8 के मुकाबले में सिरदर्द बन सकता है। उस खिलाड़ी का भारत से खास नाता भी है।

    केशव महाराज बन सकते हैं भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा

    36 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज भारत के लिए अहमदाबाद में सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। केशन एक शानदार स्पिनर हैं, जो आसानी से रन नहीं खाते। वह भारत को परेशान कर सकते हैं। वैसे भी भारत इस वक्त स्पिनर्स के सामने संघर्ष कर रहा है। ऐसे में केशव साउथ अफ्रीका के लिए एक्स फैक्टर भी साबित हो सकते हैं अगर उन्हें मौका मिले।

    बता दें कि केशव महाराज का जन्म डरबन में ही हुआ है। लेकिन वह भारतीय मूल के हैं। उनके पूर्वज भारत से हैं। विदेश में रहने के बावजूद केशव अपने भारतीय संस्कार नहीं भूले हैं। वह बाहर रहकर भी अपने धर्म से पूरी तरह से जुड़े हैं। राम और हनुमान के केशव महाराज बहुत बड़े भक्त हैं।

    केशव महाराज का करियर

    केशव महाराज ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 62 टेस्ट, 56 वनडे और 46 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 218, वनडे में 73 तो टी20 में 45 विकेट हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।