• Entertainment
  • सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने दुबई में फंसे बेटे के लिए लगाई मदद की गुहार, बाद में डिलीट कर दिया पोस्ट

    ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से यूएई में हालात बुरी तरह बिगड़े हुए हैं। कई जगहों पर एयरस्पेस बंद होने और उड़ानें रद्द होने के कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैंकड़ों यात्री फंस गए, जिनमें बॉलीवुड के अलावा इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज शामिल हैं। सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बेटा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से यूएई में हालात बुरी तरह बिगड़े हुए हैं। कई जगहों पर एयरस्पेस बंद होने और उड़ानें रद्द होने के कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैंकड़ों यात्री फंस गए, जिनमें बॉलीवुड के अलावा इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज शामिल हैं। सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बेटा जय भट्टाचार्य भी दुबई में फंसा हुआ है। अभिजीत ने बेटे को वापस लाने में मदद के लिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई और गुस्सा भी निकाला। हालांकि, बाद में अभिजीत ने पोस्ट डिलीट कर दिया।

    अभिजीत भट्टाचार्य का बेटा दुबई में फंसा

    अभिजीत भट्टाचार्य ने बेटे की सुरक्षा की चिंता करते हुए और उसकी वापसी के लिए मदद की गुहार लगाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘मेरा बेटा जय भट्टाचार्य इस समय दुबई में फंसा हुआ है और एक पिता के तौर पर यह हमारे परिवार के लिए बहुत ही कष्ट का समय है।’

    मेरा बेटा जय भट्टाचार्य इस समय दुबई में फंसा हुआ है और एक पिता के तौर पर यह हमारे परिवार के लिए बहुत ही कष्ट का समय है।
    अभिजीत भट्टाचार्य का इंस्टाग्राम पोस्ट

    ‘प्लीज मेरे बेटे को सुरक्षित लाने में मदद करें’

    उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से विनम्र निवेदन करता हूं कि प्लीज उनकी स्थिति पर ध्यान दें और जल्द से जल्द उनकी सुरक्षित भारत वापसी में सहायता करें। हम आपके तत्काल सहयोग और हस्तक्षेप की उम्मीद करते हैं। प्लीज मेरे बेटे को सुरक्षित घर लाने में मदद करें।’

    मैं भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से विनम्र निवेदन करता हूं कि प्लीज उनकी स्थिति पर ध्यान दें और जल्द से जल्द उनकी सुरक्षित भारत वापसी में सहायता करें। हम आपके तत्काल सहयोग और हस्तक्षेप की उम्मीद करते हैं। प्लीज मेरे बेटे को सुरक्षित घर लाने में मदद करें।
    अभिजीत भट्टाचार्य का इंस्टाग्राम पोस्ट

    अभिजीत भट्टाचार्य ने डिलीट किया पोस्ट

    अभिजीत भट्टाचार्य के इस पोस्ट पर फैंस के काफी कमेंट्स आए। जहां कुछ ने अभिजीत को हिम्मत रखने की सलाह दी, वहीं कुछ ने कहा कि दुबई एकदम सुरक्षित है और वहां सिंगर के बेटे को कुछ नहीं होगा। हालांकि, अभिजीत ने बाद में अपना पोस्ट डिलीट कर दिया और इसकी वजह सामने नहीं आई।

    अबू धाबी-दुबई में फंसे थे ये भारतीय सेलेब्स

    मालूम हो कि अबू धाबी और दुबई में कई भारतीय सेलिब्रिटीज फंस गए थे, जिनमें ईशा गुप्ता, सोनल चौहान, बेडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू, एरिका फर्नांडिस, एक्टर अजीत कुमार और बंगाली फिल्म एक्ट्रेस शुभाश्री गांगुली का नाम शामिल है। हालांकि, ईशा गुप्ता और सोनल चौहान अब सुरक्षित वापस इंडिया लौट आई हैं।

    ईरान पर हमले का पांचवा दिन, दुनियाभर में विरोध-प्रदर्शन

    मालूम हो कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को अचानक ही मिसाइल अटैक कर दिया था। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध को पांच दिन बीत चुके हैं। जब ईरान पर हमला हुआ, तो उसने भी जवाबी हमले में इजरायल के साथ-साथ गल्फ देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए, जिसके बाद से हालात और बिगड़ गए। दुनियाभर में कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी हैं। भारत में भी लखनऊ से लेकर जम्मू-कश्मीर और कोच्चि तक में लोग खामेनेई की मौत के विरोध में सड़कों पर उतर आए। इस युद्ध में ईरान में सैंकड़ों लोगों की जानें जा चुकी है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।