• Religion
  • सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2026, सिर पर केतु और ढैय्या का साया, जानें 2026 में सिंह राशि की कैसा रहेगी माया

    Singh Rashifal 2026 : सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2026 की बात करें तो इस साल केतु का गोचर पूरे साल सिंह राशि में होगा। जबकि गुरु का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें, बारहवें और फिर लग्न में होगा। जबकि शनि आपकी राशि से अष्टम में होकर ढैय्या से प्रभावित करेंगे। ऐसे में यह वर्ष आपके


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 20, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Singh Rashifal 2026 : सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2026 की बात करें तो इस साल केतु का गोचर पूरे साल सिंह राशि में होगा। जबकि गुरु का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें, बारहवें और फिर लग्न में होगा। जबकि शनि आपकी राशि से अष्टम में होकर ढैय्या से प्रभावित करेंगे। ऐसे में यह वर्ष आपके लिए कई मामलों में उतार चढ़ाव भरा रहेगा। फिर भी आप अपने आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर प्रयासों के माध्यम से वह सफलता प्राप्त कर सकते हैं, जिनकी आप लंबे समय से अपेक्षा कर रहे थे। इस वर्ष का मुख्य सार यही है कि समर्पण और सही दिशा आपके जीवन में मनचाहे परिणाम लेकर आएँगे। चाहे करियर हो या व्यापार, प्रेम हो या परिवार, वित्त हो या शिक्षा आप हर क्षेत्र में मेहनत से कामयाबी पाएंगे। चुनौतियाँ आएँगी, लेकिन आप लगनशीलता से उन्हें अवसर में बदलने में सक्षम रहेंगे। आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं, ऐस्ट्रॉलजर पंडित उमेश चंद्र पंत से 2026 सिंह राशि वार्षिक राशिफल।

    सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2026, करियर और कारोबार
    सिंह राशि के लिए करियर और कारोबार के मामले में साल 2026 सफलता का संदेश लेकर आया है। इस वर्ष आपके करियर में नई ऊर्जा और नई गति देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन न केवल बेहतर होगा बल्कि आपकी नेतृत्व क्षमता भी लोगों के सामने उभरकर आएगी। यह वर्ष आपको लक्ष्य निर्धारित करने, योजनाएं बनाने और उन्हें प्रभावी तरीके से पूरा करने का अवसर देगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह वर्ष स्थिरता और कार्यक्षेत्र में उन्नति लाएगा। कई जातकों को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के संकेत हैं,जो आपकी क्षमता को और मजबूत करेंगे। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो सही समय पर आपको बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह वर्ष विकास और विस्तार का संकेत दे रहा है। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए भी यह वर्ष लाभदायक रहेगा, परंतु सावधानी के साथ कदम बढ़ाना आवश्यक होगा। आप नए प्रोजेक्ट, नए संपर्क और नए अवसरों से जुड़ सकते हैं। काम के दौरान कुछ समय तनाव आ सकता है, लेकिन आपका आत्मविश्वास और आत्मबल आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगा। इस वर्ष आपके निर्णय दूरगामी परिणाम दे सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी न करना ही बेहतर रहेगा।

    सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2026 प्रेम और पारिवारिक संबंध
    सिंह राशि के लिए घर परिवार और पारिवारिक मामलों में साल 2026 संयम और धैर्य की मांग कर रहा है। वैसे लव लाइफ के लिए यह वर्ष अनुकूल है। आप लव लाइफ में कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं। अविवाहित जातकों के विवाह के संयोग बनेंगे। यह वर्ष भावनाओं को समझने और रिश्तों को बेहतर बनाने का समय है। विवाहित जातकों के लिए यह वर्ष समझ, धैर्य और प्रेम को गहरा करने वाला रहेगा। रिश्तों में जो पुरानी गलतफहमियाँ थीं, वे धीरे-धीरे दूर होंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा, क्योंकि आपके शब्दों का असर रिश्तों पर गहरा पड़ेगा। वर्ष के मध्य में कुछ स्थितियां आपको भावनात्मक रूप से विचलित कर सकती हैं, लेकिन वर्ष के अंतिम महीनों में लव लाइफ में स्थिरता और सुकून मिलेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने से परिवार में आनंद का माहौल बनेगा। संतान के इच्छुक जातकों को खुशी मिलेगी। घर में खुशी की शहनाई भी बज सकती है।

    सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2026 आर्थिक स्थिति
    2026 सिंह राशि के लिए आर्थिक मामलों में लाभ और खर्च का संयोग बना रहा है। वर्ष की शुरुआत में आय के स्रोत स्थिर रहेंगे और धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप लंबे समय से किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं, तो इस वर्ष आपको सही समय और सही अवसर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह वर्ष धन लाभ और नए आर्थिक अवसरों का संकेत दे रहा है। हालांकि,वर्ष के मध्य में खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए बजट को संतुलित रखना आवश्यक होगा। परिवार और घरेलू जिम्मेदारियों पर खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी आपको धन खर्च करना होगा। आप इस साल बिजली के उपकरण और परंपरा से हटकर कुछ काम कर सकते हैं जिस पर भी आपको खर्च करना होगा। भूमि, संपत्ति और वाहन आदि से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। वर्ष के अंत में आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिनसे आपकी आय में वृद्धि होगी।

    सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2026 सेहत और स्वास्थ्य
    सिंह राशि के लिए सेहत और स्वास्थ्य के मामले में 2026 सजग और सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। आपको सेहत के मामले में अपना पूरा ध्यान रखना होगा। दिनचर्या सुधारने और जीवनशैली पर ध्यान देने की जरूरत है। वर्ष की शुरुआत में स्वास्थ्य कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग, ध्यान और पर्याप्त आराम बहुत जरूरी रहेगा। मौसम बदलने पर आपकी प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर हो सकती है, इसलिए खान-पान और स्वच्छता पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा। यदि आप पहले से किसी पुरानी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जिन जातकों की ग्रह दशा अनुकूल नहीं चल रही है उनको शल्यचिकित्सा से भी गुजरना पड़ सकता है। वर्ष के अंतिम महीनों में ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आप अधिक सक्रिय महसूस करेंगे। हड्डियों, आँखों और नींद की नियमितता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस वर्ष आपको कुत्ते और जहरीले पशुओं से भी सतर्क रहने की जरूरत है। संक्रमण से बचाव का ध्यान रखें।

    सिंह राशि के छात्रों के लिए 2026 की भविष्यवाणी
    सिंह राशि के छात्रों के लिए साल 2026 शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का संकेत दे रहा है। लेकिन इस साल आपकी राशि में केतु के होने से तकनीकी विषयो में और आधुनिक शिक्षा के प्रति आपकी रुचि बढेगी। आप कोई टेक्निकल काम भी सीख सकते हैं। अध्यात्म और दर्शन विषयो में भी आपकी गहरी रुचि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस वर्ष विशेष सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए यह समय अवसरों से भरा रहेगा। यदि आप विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं, तो इस वर्ष आपकी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। हालांकि, वर्ष के मध्य में ध्यान भटकने या मानसिक तनाव के कारण अध्ययन प्रभावित हो सकता है, लेकिन अगस्त के बाद परिस्थितियाँ फिर से अनुकूल होने लगेंगी। समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और लक्ष्य पर केंद्रित रहकर आप इस वर्ष असाधारण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।