सुधा चंद्रन का एक नया वीडियो इस वक्त चर्चा में है जिसमें वो महाशिवरात्रि के मौके पर शिव की भक्ति नें लीन झूमकर नाचती दिख रही हैं। सुधा इस वीडियो में ‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन’ गाने पर भक्ति में डूबकर डांस लकरती दिख रही हैं। हालांकि, जहां लोग अक्सर उनके डांस की तारीफ किया करते थे वहीं अब कई लोगों ने उनकी खिंचाई की है।
लोगों ने कहा- शुक्र है इस बार माता नहीं आई
एक ने कहा है, ‘किस किस को ये ओवर एक्टिंग लग रही है?’ एक ने कहा- शुक्र है इस बार माता नहीं आई। कुछ ने फिर से इनके लिए ड्रामेबाज लिखा है। वहीं एक और ने कहा है- नागमणि लेकर ही मानेगी क्या?
दांतों से झपट्टा मारती दिखी थीं सुधा चंद्रन
यहां बता दें कि जनवरी की शुरुआत में सुधा चंद्रन का एक वीडियो खूब वायरल रहा जिसमें भीड़ के बीच वो सुध-बुध खोई दिखी थीं और उनमें एक अलग सी एनर्जी दिख रही थी। भजन और भक्ति के माहौल में सुधा चंद्रन इस तरह रम गई थीं कि कुछ समय के लिए सुध-बुध गंवा बैठीं। इतना ही नहीं वहां जब लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की तो उनपर दांतों से झपट्टा मारती दिखी थीं।
लोगों ने उन्हें ड्रामेबाज कहा था
सुधा हॉल में इधर-उधर कूदती नजर आई थीं। उनके माथे पर एक लाल चुनरी बंधी थी जिस पर ‘जय माता दी’ लिखा था। उन्हें देखकर कई लोगों ने कहा कि उनपर माता आई हैं और कुछ ने उन्हें ड्रामेबाज भी कहा था। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद इस बारे में खुलकर बातें की थीं।
‘मेरे कुछ ऐसे संबंध हैं, जिनका मैं सम्मान करती हूं’
सुधा चंद्रन ने बताया था कि माता की चौकी से उनका वीडियो वायरल होने के बाद बहुत से लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। इसपर सुधा ने कहा था कि वह किसी को भी सफाई देना और खुद को जस्टिफाई करना जरूरी नहीं समझतीं। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था, ‘मैं यहां किसी को सही ठहराने नहीं आई हूं। जीवन के प्रति मेरा अपना नजरिया है। मेरे कुछ ऐसे संबंध हैं, जिनका मैं सम्मान करती हूं। मुझे लोगों से कोई लेना-देना नहीं है और जो लोग मजाक उड़ाते हैं, अच्छी बात है, खुश रहें अपनी जिंदगी में। उन लाखों लोगों का क्या, जो इससे जुड़ सकते हैं और इसे महसूस कर सकते हैं? मेरे लिए वही अहम है।’













