• Entertainment
  • सुरभि ज्योति ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, फैन्स को दिखाई लेटेस्ट फोटोशूट की 15 तस्वीरें

    टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। अब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। सुरभि ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की 15 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुरभि काफी खिली सी और आकर्षक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। अब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। सुरभि ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की 15 तस्वीरें शेयर की हैं।

    इन तस्वीरों में सुरभि काफी खिली सी और आकर्षक नजर आ रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो ने चेहरे की मुस्कान को और भी खूबसूरत बना दिया है। अपनी इन तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं सुरभि ने लिखा है, ‘जंगल में फूल की तरह धीरे-धीरे खिलना।’

    प्यार और शुभकामनाओं की बौछार

    ‘कुबूल है’, ‘नागिन’ और ‘इश्कबाज’ जैसे सीरियल्स से मशहूर सुरभि ज्योति हमेशा से अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। प्रेग्नेंसी के समय अपने इस पोस्ट में अपने ग्रेसफुल अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं। पोस्ट पर सुरभि के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

    मौनी रॉय से लेकर आरती सिंह ने किया कॉमेंट

    मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितनी सुंदर लग रही है।’ वहीं, आरती सिंह और अनीता हसनंदानी ने कमेंट सेक्शन पर हार्ट इमोजी के साथ अपना प्यार जताया है। बता दें कि सुरभि ने अपनी प्रेगनेंसी की आधिकारिक घोषणा कुछ समय पहले ही की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी का इशारा करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके घर पर नन्हा मेहमान जून में आने वाला है।

    27 अक्टूबर 2024 को रचाई शादी

    सुरभि और एक्टर सुमित सूरी ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में 27 अक्टूबर 2024 को एक भव्य और यादगार समारोह में शादी की थी। हालांकि, शादी से पहले किसी को दोनों के रिश्ते के बारे में नहीं पता था। रिश्ता शुरू होने के बाद से ही वे काफी प्राइवेट रहे और अपने रिश्ते को लेकर कभी सामने नहीं आए थे। अब जून में ये कपल अपने बच्चे का स्वागत करेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।