सूरीनाम पुलिस ने क्या बताया
पुलिस के एक बयान में कहा गया है, “शनिवार, 27 दिसंबर की रात से रविवार, 28 दिसंबर की सुबह के बीच, एक आदमी ने… चार वयस्कों और पांच बच्चों को धारदार चीज से मार डाला। एक छठा बच्चा और एक वयस्क गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।” पारामारिबो पुलिस को संदिग्ध पर गोली चलानी पड़ी, जो पैरों में घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है।
कहां है सूरीनाम
सूरीनाम एक दक्षिण अमेरिकी देश है। यह अपने घने वर्षावनों, बहुसांस्कृतिक आबादी और डच औपनिवेशिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यहां की आधिकारिक भाषा डच है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोग हिंदी (भोजपुरी) भी बोलते हैं। इस देश में उत्तर प्रदेश और बिहार से गए लोग बसे हुए हैं। इसे 1975 में नीदरलैंड से आजादी मिली थी। सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो है।













