यहां बता दें कि ‘सैयारा’ की री-रिलीज को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है। वहीं बुकमाईशो के शो टाइम पर ये फिल्म अलग-अलग थिएटरों में अभी से नजर आ रही है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ ने खूब इतिहास रचा
बता दें कि ये फिल्म साल 2025 में जुलाई में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में खूब तमाशे दिखे। इस फिल्म को देखने वाले कुछ यंग्सटर्स के हैरान करने वाले वीडियो चर्चा में रहे। इस फिल्म को देखने के बाद कोई रोता हुआ दिखा तो कोई जमीन पर लोटता दिखा। कई लोगों ने इसे प्रमोशनल स्टंट भी बताया। हालांकि, फिल्म और दोनों लीड कलाकारों की हर किसी ने तारीफ की और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने खूब इतिहास रचा।
‘सैयारा’ की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी
करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने देश भर में 398.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म 570.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी और विदेशों में भी इसने 171.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में तमाम रेकॉर्ड्स तोड़ डाले
- डेब्यू एक्टर की भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग: 21.50 करोड़ नेट
- किसी भारतीय रोमांटिक फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग, कबीर सिंह (20.21 करोड़ नेट) को पीछे छोड़ते हुए
- डेब्यू एक्टर, हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग: 29.75 करोड़ ग्रॉस
- किसी रोमांटिक भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग, कबीर सिंह (26.50 करोड़ ग्रॉस) को पीछे छोड़ते हुए
- डेब्यू एक्टर की भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड: 83.25 करोड़ नेट













