• Business
  • सोने चांदी का भाव 18 फरवरी 2026: दो दिन की गिरावट के बाद ₹5,000 महंगी हुई चांदी, सोना भी उछला, जानिए कहां पहुंच गया है भाव

    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में दो दिन की गिरावट के बाद आज फिर तेजी आई है। MCX पर चांदी की कीमत में शुरुआती कारोबार में 5,000 रुपये से अधिक की तेजी आई है जबकि सोना भी 1,500 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में दो दिन की गिरावट के बाद आज फिर तेजी आई है। MCX पर चांदी की कीमत में शुरुआती कारोबार में 5,000 रुपये से अधिक की तेजी आई है जबकि सोना भी 1,500 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,28,783 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी जबकि आज यह 2,32,929 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 5,087 रुपये की तेजी के साथ 2,33,870 रुपये तक पहुंची। 9.27 बजे यह 4,962 रुपये की तेजी के साथ 2,33,745 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

    इस बीच सोने की कीमत में भी तेजी आई है। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,51,418 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज यह 1,53,303 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,888 रुपये की तेजी के साथ 1,53,303 रुपये तक पहुंचा। सुबह 9.30 बजे यह 1,533 रुपये यानी 1.01 फीसदी तेजी के साथ 1,52,951 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

    Gold Silver Price Today, 13 February 2026: सोने-चांदी ने रातोंरात पलटी बाजी, भारी गिरावट के बाद आई तेजी, आज कहां पहुंच गया भाव

    विभिन्न शहरों में सोने का भाव

    दिल्ली में गोल्ड रेट

    गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,13,192 रुपये प्रति 8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,23,472 रुपये प्रति 8 ग्राम

    मुंबई में सोने की कीमत

    गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,13,072 रुपये प्रति 8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,23,352 रुपये प्रति 8 ग्राम

    चेन्नई में गोल्ड रेट

    गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,14,552 रुपये प्रति 8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,24,965 रुपये प्रति 8 ग्राम

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।