• Business
  • सोने चांदी का भाव 24 February 2026: सोना ₹400 महंगा, चांदी की कीमतें स्थिर, जानिए कहां पहुंच गया भाव

    नई दिल्ली: सोने की कीमत में आज तेजी आई जबकि चांदी की कीमत स्थिर रही। स्टॉकिस्ट की सतत लिवाली और कमजोर रुपये के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। स्थानीय बाजार विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी है। 99.9 फीसदी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोने की कीमत में आज तेजी आई जबकि चांदी की कीमत स्थिर रही। स्टॉकिस्ट की सतत लिवाली और कमजोर रुपये के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। स्थानीय बाजार विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी है। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, चांदी की कीमतें 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रहीं।

    कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में गिरावट के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ओर से खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 1.35 प्रतिशत घटकर 5,157.16 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 88.19 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रुख के साथ कारोबार कर रही थी। विश्लेषकों ने कहा कि रुपये में कमजोरी से अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे वैश्विक कीमतों में गिरावट का असर कम हो गया।

    Gold Silver Price Today, 24 February 2026: 2800 रुपये महंगी हुई चांदी, सोना लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या है 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव

    एमसीएक्स पर भाव

    एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना रात 8.15 बजे 2,358 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में यह 1,61,598 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,60,769 रुपये पर खुला। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 7,446 रुपये की गिरावट के साथ 2,57,887 रुपये प्रति एक किलो पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में यह 2,65,333 रुपये पर बंद हुई थी और आज 2,67,221 रुपये पर खुली।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।