• International
  • स्विट्जरलैंड के बार में हुए धमाके में 40 से 50 मौतों की आशंका, पुलिस नहीं दे पा रही सटीक आंकड़ा

    बर्न: स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना के स्की रिसॉर्ट में नए साल के जश्न के समय हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 40 से 50 तक पहुंच सकती है। पुलिस अफसरों ने कहा है कि इस हादसे में ‘कई दर्जन’ लोगों के मारे जाने का अनुमान है। हालांकि अभी मृतकों का सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बर्न: स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना के स्की रिसॉर्ट में नए साल के जश्न के समय हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 40 से 50 तक पहुंच सकती है। पुलिस अफसरों ने कहा है कि इस हादसे में ‘कई दर्जन’ लोगों के मारे जाने का अनुमान है। हालांकि अभी मृतकों का सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है। पुलिस ने धमाके को हमला मानने से इनकार किया है। धमाके के वक्त बार में 100 से ज्यादा लोग यहां नए साल का जश्न मना रहे थे।

    प्रोसिक्यूटर जनरल बीट्रेस पिलौड ने अपने बयान में कहा, ‘यह घटना क्यों और कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल इसे आग लगने की घटना माना जा रहा है। इसमें किसी तरह के हमले का कोई सवाल नहीं है। पीड़ितों की पहचान की जा रही है और जल्द से जल्द परिवारों को शव सौंपे जाएंगे।’

    राहत-बचाव का काम जारी

    स्विट्जरलैंड पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि करीब 100 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर की हालत गंभीर है। स्विट्जरलैंड पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में अलग-अलग देशों के नागरिक भी शामिल हैं। यानी मरने वालों में विदेशी भी हैं। स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि बचाव कार्य बड़े पैमाने पर जारी है।

    राहत और बचाव में 10 हेलीकॉप्टर, 40 एंबुलेंस और 150 लोगों को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह धमाका स्थानीय समयानुसार रात 01:30 बजे कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ। क्षेत्रीय कांउसलर मैथियास रेनार्ड के अनुसार, घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि क्षेत्रीय अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई और ऑपरेशन थिएटर जल्दी ही पूरी तरह से भर गए।

    क्यों खास है ये जगह

    स्विट्जरलैंड की सबसे खास जगहों में से एक क्रैन्स-मोंटाना रोन वैली में दक्षिण की ओर वाले पठार पर स्थित है। यह इलाका समुद्र तल से 1,500 मीटर ऊपर मैटरहॉर्न से लेकर यूरोप की सबसे ऊंची चोटियों में से एक मोंट ब्लांक तक फैला है। यहां स्काई डाइविंग, गोल्फ और पिकनिक के लिए बड़ी संख्या में विदेशी आते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।