• International
  • हज 2026: सऊदी अरब आज से जारी करेगा वीजा, बताया कब पहुंचेगा तीर्थयात्रियों का पहला जत्था

    रियाद: सऊदी अरब के अधिकारियों ने अगले हज को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले ही वीजा प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने बताया कि 2026 के हज के लिए रविवार 8 फरवरी से वीजा जारी करना शुरू कर दिया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रियाद: सऊदी अरब के अधिकारियों ने अगले हज को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले ही वीजा प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने बताया कि 2026 के हज के लिए रविवार 8 फरवरी से वीजा जारी करना शुरू कर दिया गया है। इस कदम का मकसद हज यात्रा की योजना को बेहतन बनाना और सीजन के दौरान दबाव को कम करना है। हज मंत्रालय ने कहा कि तीर्थयात्रियों के पहले ग्रुप 18 अप्रैल 2026 से सऊदी अरब पहुंचने की उम्मीद है। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि तीर्थयात्रियों के आने से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाएं पूरी तरह से तैयार करना उसका लक्ष्य है। इसके लिए घोषित टाइमलाइन का पालन जरूरी है।

    हज वीजा के तारीख की घोषणा

    मंत्रालय ने बताया की वीजा जारी करना औपचारिक रूप से 8 फरवरी को शुरू हो रहा है, जिसके बाद मार्च में वीजा को फाइनल किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि यह एडवांस टाइमलाइन सेवा की तैयारी को बढ़ाने और तीर्थयात्रियों के आराम को बेहतर बनाने के बड़े प्रयास का हिस्सा है। यह कदम सऊदी अरब के विजन 2030 फ्रेमवर्क के अनुरूप है, जो हज और उमराम इकोसिस्टम मं दक्षता, सेवा की गुणवत्ता और बेहतर भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता देता है।

    मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब के बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए पवित्र स्थलों पर सभी सेवाओं को कवर करने वाले अनुबंधों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही नुस्क प्लेटफॉर्म जरिए मक्का में रहने की जगह के लिए समझौतों को भी पूरा कर दिया गया है।

    हज के लिए 750000 रजिस्ट्रेशन

    हज यात्रा 2026 के लिए अब तक 7.5 लाख तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 30,000 ने सीधे अपने देशों से पैकेज बुक किए हैं। पवित्र स्थलों पर तीर्थयात्रियों के लिए लगभग 485 कैंप अलॉट किए गए हैं। 73 हज मामलों के ऑफिसों ने अपनी बेसिक कॉन्ट्रैक्ट की जरूरतों को पूरा कर लिया है।

    हज तैयारी को लेकर सऊदी सतर्क क्यों?

    मुसलमानों में हज का बहुत धार्मिक महत्व है। हज करना इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि दुनियाभर से हर साल लाखों मुसलमान तीर्थयात्री मक्का आते हैं। इस भीड़ को मैनेज करना अब सऊदी अरब के राष्ट्रीय प्लानिंग, पब्लिक सेफ्टी और इंटरनेशल कोऑर्डिनेशन का मामला बन गया है। हाल के वर्षों में हज के दौरान तीर्थयात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसके चले व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।