• Sports
  • हमारा डिसीजन नहीं है… भारत से मैच का बहिष्कार करने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का बयान

    नई दिल्ली: पाकिस्तान सरकार ने बीते 1 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया। बांग्लादेश के समर्थन में उतरे पाकिस्तान का पहले वर्ल्ड कप में खेलना भी तय नहीं था। हालांकि, उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि वे वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेंगे। लेकिन, भारत के खिलाफ 15


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तान सरकार ने बीते 1 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया। बांग्लादेश के समर्थन में उतरे पाकिस्तान का पहले वर्ल्ड कप में खेलना भी तय नहीं था। हालांकि, उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि वे वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेंगे। लेकिन, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलेंगे। उन्होंने भारत के मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। हालांकि, अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान आगा ने बड़ा बयान दिया है।

    सलमान आगा ने अपने बयान में क्या कहा?

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 पाकिस्तान ने 1 फरवरी को ही लाहौर में खेला। मैच खत्म होने के बाद जब सलमान आगा से इस मुद्दे को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, ‘हम वर्ल्ड कप जा रहे हैं। हमारा डिसिशन नहीं है, हम कुछ नहीं कर सकते। हमारी सरकार या पीसीबी चीफ जो भी करने को कहेंगे, हम सिर्फ वही करेंगे।’

    बता दें कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज पाकिस्तान में ही खेली जा रही थी। तीसरे टी20 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 112 रन से हराया। इसी के साथ पाकिस्तान ने कंगारू टीम का सूपड़ा साफ करते हुए सीरीज भी अपने नाम कर ली।

    वर्ल्ड कप के लिए भारत के साथ ग्रुप ए में है पाकिस्तान

    7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने वाला है। पाकिस्तान को भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। पाकिस्तान अपने सभी विश्व कप के मुकाबले श्रीलंका में खेलने वाली है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपना पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने वाला है। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब सिर्फ एक बार 2009 में जीता था। 2024 के विश्व कप में वे ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।