• Technology
  • ‘हमें ऐसे लोगों की जरूरत है…’ जोमैट वाले दीपेंदर गोयल को ‘टेंपल’ के लिए चाहिए लोग लेकिन शर्त ये है?

    Deepinder Goyal Temple Update: जोमैटाे के फाउंडर दीपेंदर गोयल की अपकमिंग हेल्‍थ डिवाइस ‘टेंपल’ की चर्चा लंबे वक्‍त से है। कुछ समय पहले जब उन्‍हें राज शमानी के पॉडकास्‍ट में कथित ‘टेंपल’ डिवाइस पहने हुए देखा गया, तभी से लोग सोशल मीडिया पर यह सवाल करते मिल जाते हैं कि ‘टेंपल’ को लॉन्‍च कब क‍िया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Deepinder Goyal Temple Update: जोमैटाे के फाउंडर दीपेंदर गोयल की अपकमिंग हेल्‍थ डिवाइस ‘टेंपल’ की चर्चा लंबे वक्‍त से है। कुछ समय पहले जब उन्‍हें राज शमानी के पॉडकास्‍ट में कथित ‘टेंपल’ डिवाइस पहने हुए देखा गया, तभी से लोग सोशल मीडिया पर यह सवाल करते मिल जाते हैं कि ‘टेंपल’ को लॉन्‍च कब क‍िया जाएगा। अब एक ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में दीपेंदर ने नई जानकारी शेयर की है। उन्‍हें ‘टेंपल’ के लिए लोगों की जरूरत है, लेकिन शर्तों के साथ। दीपेंदर ने कहा है कि सिर्फ वही लोग अप्‍लाई करें जो फ‍िटनेस को गंभीरता से लेते हैं। ऐसे पुरुष कैंडिडेट जिनका बॉडी फैट 16 फीसदी या उससे कम हो और महिलाएं जिनका बॉडी फैट 26 फीसदी से कम हो।

    क्‍या है टेंपल (What is Temple)

    टेंपल को लेकर कहा जाता है कि वह एक हेल्‍थ गैजेट होगा। टेंपल का काम उसके यूजर के दिमाग में बहने वाले खून की रियल टाइम मॉनिटरिंग करना होगा। टेंपल को रोजाना जिंदगी में पहना जा सकेगा। यह एआई की मदद से दिमाग में बहने वाले खून का पैटर्न समझेगा। गैजेट की मदद से किसी यूजर की मेमोरी, फोकस, तनाव, नींद आदि के बारे में जानकारी मिलेगी। इसे हेल्‍थ को बेहतर बनाने वाले एक गैजेट के तौर पर देखा जा रहा है। कहा जाता है कि टेंपल में 4 सेंसर लगे होंगे जो किसी व्‍यक्‍ति‍ के दिमाग में बहने वाले खून को मॉनिटर करेंगे।

    दीपेंदर गोयल का लेटेस्‍ट X पोस्‍ट?

    X पर दीपेंदर ने लिखा-

    हम @temple पर रिक्रूट कर रहे हैं। हम एथलीट्स के लिए अल्टीमेट वियरेबल बना रहे हैं। एक ऐसा डिवाइस जो दुनिया में किसी भी दूसरे वियरेबल से ज्‍यादा कैलकुलेट कर सकता है, वह भी इतनी सटीकता के साथ जो अभी तक मौजूद नहीं है। इसके लिए हमें ऐसे लोगों की जरूरत है जो इस क्राफ्ट और कैटि‍गरी दोनों के लिए गंभीर हों। ऐसे इंजीनियर जो एथलीट भी हों।

    दीपेंदर ने जिन लोगों की बात की है, उनमें एनालॉग सिस्टम्स इंजीनियर्स और एम्बेडेड सिस्टम्स इंजीनियर्स से लेकर कम्प्यूटेशनल न्यूरोसाइंटिस्ट्स, BCI इंजीनियर्स, न्यूरल डिकोडिंग रिसर्चर्स और कंप्यूटर विजन इंजीनियर्स जैसे रोल प्रमुख हैं। गोयल ने यह भी लिखा कि सिर्फ वही लोग अप्लाई करें जो फिटनेस को सीरियसली लेते हैं। जिनका बॉडी फैट पुरुषों के लिए <16% और महिलाओं के लिए 26% है। जो लोग तीन महीने में यह अचीव कर पाएं वो भी अप्‍लाई कर सकते हैं।

    टेंपल की लाइव तस्‍वीरें

    टेंपल की लाइव तस्‍वीरें पहली बार राज शमानी के पॉडकास्‍ट में दिखी थीं। तब दीपेंदर उसे 5 घंटों तक पहनकर पॉडकास्‍ट में बैठे थे। पॉडकास्‍ट में टेंपल पहनने के बाद यह स्‍पष्‍ट हो गया कि डिवाइस रेडी हो गई है और उसे टेस्‍ट किया जा रहा है। दीपेंदर पहले ही कह चुके हैं कि जब तक वह पूरी तरह से टेंपल के रिजल्‍ट्स से संतुष्‍ट नहीं होते, जल्‍दबाजी में इसे उतारा नहीं जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।