• Sports
  • हार्दिक पंड्या को वो अद्भुत छक्का, जिसे गौतम गंभीर देखते रह गए, इसे कहते हैं शॉट!

    अहमदबाद: टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 17 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। इसी के साथ भारतीय टीम 4 मैचों में 4 जीत दर्ज कर सुपर 8 में पहुंच गई है। इस मैच में टीम इंडिया ने न केवल जीत की लय बरकरार रखी, बल्कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अहमदबाद: टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 17 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। इसी के साथ भारतीय टीम 4 मैचों में 4 जीत दर्ज कर सुपर 8 में पहुंच गई है। इस मैच में टीम इंडिया ने न केवल जीत की लय बरकरार रखी, बल्कि मैदान पर कुछ ऐसे पल भी देखने को मिले जिसने फैंस के साथ-साथ टीम के कोच गौतम गंभीर को भी शॉक कर दिया।

    हार्दिक पंड्या के छक्के पर गंभीर का गजब रिएक्शन

    इस जीत में शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया। दुबे ने बल्ले से 66 रन की पारी खेली वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट हासिल किए। हालांकि, मैच का सबसे चर्चित लम्हा हार्दिक पंड्या के बल्ले से निकला एक गगनचुंबी छक्का रहा, जिसे देख गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

    हार्दिक पंड्या का गजब छक्का

    पारी के 19वें ओवर में जब हार्दिक पंड्या क्रीज पर थे, तब उन्होंने काइल क्लेन की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की दिशा में एक अद्भुत शॉट खेला। यह छक्का इतना ऊंचा था कि एक पल के लिए ऐसा लगा मानो गेंद बाउंड्री पर लपक ली जाएगी, लेकिन अंत में वह स्टैंड्स में जा गिरी।

    गौतम गंभीर रह गए दंग

    डगआउट में बैठे कोच गौतम गंभीर इस शॉट की ऊंचाई और ताकत को देखकर दंग रह गए और काफी देर तक गेंद को टकटकी लगाकर निहारते रहे। हार्दिक ने 21 गेंदों में 30 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर भारत का स्कोर 193 रनों तक पहुंचाने में मदद की। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन ही बना सकी और भारत ने जीत के साथ सुपर 8 में एंट्री मार ली।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।